एनडी हिन्दुस्तान
करनाल, 24 अप्रैल। उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा व विभागीय मुख्यालय के निर्देशानुसार जीएम रोडवेज कुलदीप सिंह द्वारा 26 अप्रैल को होने वाली एचसीएस परीक्षा के दृष्टिगत दूसरे जिलों अम्बाला, फरीदाबाद, गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र और पंचकूला में परीक्षा देने जाने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए नये बस अड्डे से सुबह 4 बजे बसे चलाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए पर्याप्त संख्या में बसें उपलब्ध करवाने, बस स्टैंड परिसर पर पीने के पानी की उचित व्यवस्था, शौचालय की सफाई, बस स्टैंड परिसर पर सफाई व्यवस्था, समय-सारणी बोर्ड दुरुस्त रखने के भी निर्देश जारी किए गए हैं ताकि बस स्टैण्ड सामान्य रूप से स्वच्छ तथा साफ सुथरा रहे।