हरियाणा में प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा की जा रही सख्त कार्रवाई भारत निर्वाचन आयोग के विशेष चुनाव खर्च ऑब्जर्वर ने कार्रवाई पर जताया संतोष एनडी हिंदुस्तान संवादाता चंडीगढ़। भारत निर्वाचन आयोग के विशेष चुनाव खर्च पर्यवेक्षक बी आर बालाकृष्णन ने विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा चुनाव के दौरान शराब, मादक पदार्थों व अन्य सामान की जब्ती पर संतोष व्यक्त किया है और कहा कि 25 मई को हो रहे चुनाव में एजेंसियों को विशेष नाकों पर कड़ी निगरानी रखनी होगी। शराब फैक्ट्रियों पर भी पुलिस की निगरानी होनी चाहिए।बालाकृष्णन आज यहां यूटी गेस्ट हाउस में हरियाणा व पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठककर रहे थे। हरियाणा में 14.94 करोड़ रुपये की नगदी की जा चुकी जब्त बैठक में हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि अब तक प्रदेश में 62.03 करोड़ रुपये की अवैध शराब, मादक पदार्थ, व कीमती वस्तुएं जब्त की गई हैं। इसमें 14.94 करोड़ रुपये की नगदी भी शामिल है। यह कार्रवाई पुलिस, आयकर विभाग, आबकारी एवं कराधान विभाग तथा राजस्व आ सूचना निदेशालय (डीआरआई) द्वारा की गई है। अभी तक जिला गुरुग्राम में सर्वाधिक 3.12 करोड़ रुपये नकद राशि जब्त की गई है। उसके बाद जिला रोहतक में 1.71 करोड़ रुपये, जिला करनाल में 1.51 करोड़ रुपये, जिलासोनीपत में 1.46 करोड़ रुपये तथा जिला सिरसा में 1.37 करोड़ रुपये की नगद राशि जब्त की जा चुकी है। 13.28 करोड़ रुपये की कीमत की 4,03,898 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त अग्रवाल ने बताया कि विभिन्न एजेंसियों द्वारा कुल 13.28 करोड़ रुपये की कीमत की 4,03,898 लीटर सेअधिक अवैध शराब पकड़ी गई है। जिला सोनीपत में सर्वाधिक 3.64 करोड़ रुपये की कीमत की 84,954 लीटरअवैध शराब पकड़ी गई है। उसके बाद, जिला फरीदाबाद में 1.54 करोड़ रुपये की 34,315 लीटर अवैध शराब, जिला पलवल में 1.22 करोड़ रुपये की कीमत की 25,667 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है। इसके अलावा, एजेंसियों ने 13.74 करोड़ रुपये की कीमत के मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं। इतना ही नहीं, 16.70 करोड़ रुपये के कीमती सामान और 3.30 करोड़ रुपये की अन्य वस्तुओं को भी जब्त किया गया है। बैठक में हरियाणा की अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी हेमा शर्मा तथा संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजकुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
ND HINDUSTAN
-
haryanaKurukshetra News
-
Kurukshetra News
आंतरिक और बाह्य ताकत प्रदान करने में सबसे महत्वपूर्ण यंत्र है शिक्षा-डा. श्रीप्रकाश मिश्र
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANमातृभूमि सेवा मिशन द्वारा ग्रीष्मकाल में आस पास के जरूरतमंद बच्चों के व्यक्तित्व विकास के लिए निःशुल्क शिक्षा एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम का शुभारंभ न्यूज डेक्स संवाददाता कुरुक्षेत्र। शिक्षा सभी…
-
haryanaKurukshetra News
जेजेपी ने लड़ाई लड़कर कराई थी तीन हजार बुढ़ापा पेंशन,मौका मिला तो 5100 रुपए करेंगे – दिग्विजय चौटाला
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANन्यूज डेक्स संवाददाता चंडीगढ़। जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा है कि जेजेपी सदैव बुढ़ापा पेंशन बढ़ाने के पक्ष में रही है और इसके लिए जेजेपी…
-
haryanaKurukshetra News
मोदी और जिंदल दोनों तीसरी बार बनेंगे प्रधानमंत्री और सांसद:योगी
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने मांगे नवीन जिंदल के लिए वोट भारत पहले किसी को छेड़ता नहीं बाद में छोड़ता नहीं कुरुक्षेत्र की अनाज मंडी में बीजेपी ने…
-
Kurukshetra News
आज पूरे देश में जुल्म के खिलाफ वोट दे रही जनता : डॉ. सुशील गुप्ता
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANबीजेपी ने किसानों और महिलाओं पर जुल्म किया : डॉ. सुशील गुप्ता1 बीजेपी के राज में हर घर में पढ़ा लिखा युवा बेरोजगार बैठा : डॉ. सुशील गुप्ता हरियाणा में…
-
haryanaKurukshetra News
हम बड़े मार्जिन से लोकसभा चुनाव जीत रहे हैं और जीतने के बाद किसी भी कीमत पर बीजेपी का साथ नहीं देंगेःअभय चौटाला
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANनवीन जिंदल और गुप्ता दोनों ही बड़े पूंजीपति हैं और राजनीति में सिर्फ अपने व्यापार को बढाने आए हैं, लोगों से इनको कोई सरोकार नहीं है न्यूज डेक्स संवाददाता कैथल।…
-
ChandigarhKurukshetra NewsNational News
22वीं कराटे प्रतियोगिता में गुरशांत सिंह ने स्वर्ण एवं जश्नदीप ने कांस्य पदक जीता
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANसीनियर वर्ग मे मनु ने स्वर्ण पदक जीता न्यूज डेक्स संवाददाता कुरुक्षेत्र।22वीं जिला कुरुक्षेत्र कराटे प्रतियोगिता का एक निजी संस्थान में आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में करीब 350 खिलाड़ियों ने…
-
ChandigarhKurukshetra NewsNational News
कांग्रेसियों में दुर्योधन और ओरंगजेब की आत्मा आ चुकी हैःयोगी आदित्य नाथ
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANमैं प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि से आया हूं,चंडीगढ़ को जय श्रीराम योगी आदित्यनाथ ने किया इंडी गठबंधन पर करारा प्रहार बोले कांग्रेसियों में दुर्योधन और ओरंगजेब की आत्मा का चुकी…
-
haryanaKurukshetra News
बुल्डोजर बाबा के सिरसा आने से पहले ही शहर हुआ बुलडोजरमय
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANयोगी के आगमन से पहले निकली बुल्डोजर रैली 200 से ज्यादा बुलडोजरों पर भगवा झंडा लहराकर स्वागत में निकले भाजपा के कार्यकर्ता। न्यूज़ डेक्स संवाददाता चंडीगढ़ । उत्तर प्रदेश के…
-
haryanaKurukshetra News
कांग्रेस 370 को वापिस लाने का सपना छोड़ दे, कश्मीर में सिर्फ लहराएंगा हमारा तिरंगा : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANप्रधानमंत्री बोले, आपकी वोट की ताकत है दुश्मनों के तोप व बंदूकों पर लग जाते है ताले, हरियाणा के छोरो को दी खुली छूट, गोलियां गिनने की जरूरत नहीं मोदी…