एनडी हिंदुस्तान
रोहतक। आधुनिक पारिवारिक रिश्तों, पीढ़ियों के बीच बढ़ती दूरियों और ‘लोग क्या कहेंगे’ जैसी मानसिकता पर आधारित संवेदनशील नाटक ‘चिट्ठी’ की प्रभावशाली प्रस्तुति के साथ रोहतक में आयोजित चार दिवसीय वर्षा ऋतु नाट्य उत्सव का समापन हुआ। सप्तक कल्चरल सोसाइटी ने उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र, पटियाला एवं स्कॉलर्स रोजरी स्कूल के सहयोग से आयोजित इस उत्सव में दर्शकों को संवाद और विश्वास का सशक्त संदेश दिया। अंतिम दृश्य ने दर्शकों को भावुक कर दिया। मुख्य अतिथि अनिल भाटिया, डॉ. जगबीर राठी, शक्ति सरोवर तथा रंग प्रसारक विश्वदीपक त्रिखा ने कलाकारों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रताप सिंह लिखित और साक्षी सुनील निर्देशित नाटक में सुनील चौहान, मो. आकिब, साक्षी, सागर साहू, सौम्या राजपूत, ऋत्विक उपाध्याय, विजयलक्ष्मी और प्रताप सिंह ने प्रभावशाली अभिनय किया। प्रकाश संचालन दीपक तथा संगीत देवांश ने संभाला। कार्यक्रम का संचालन अविनाश सैनी ने किया। इस अवसर पर डॉ. आरती साहू, डॉ. आर.एस. दहिया, शक्ति सिंह अहलावत, जगमति सांगवान, धर्मसिंह अहलावत, पवन मल्होत्रा, प्रिंसिपल सरसिज, डॉ. संतोष, सुभाष नगाड़ा, डॉ. कपिल कौशिक, जेपी गौड़, सर्बजीत अहलूवालिया, लाभ सिंह हुड्डा, श्रीभगवान शर्मा, नितिन त्रिखा सहित अनेक गणमान्य दर्शक उपस्थित रहे।