Home Kurukshetra News सेक्टर-30, कुरुक्षेत्र में बनेगा अत्याधुनिक सामुदायिक केंद्र

सेक्टर-30, कुरुक्षेत्र में बनेगा अत्याधुनिक सामुदायिक केंद्र

by ND HINDUSTAN
0 comment

 रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने पूर्व मंत्री सुभाष सुधा का जताया आभार

एनडी हिन्दुस्तान

कुरुक्षेत्र । कुरुक्षेत्र को शीघ्र ही एक अत्याधुनिक सामुदायिक केंद्र की सौगात मिलने जा रही है। इस परियोजना के लिए लगभग 8.15 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया है। सामुदायिक केंद्र में इंडोर जिम, टेबल टेनिस, बैडमिंटन जैसी खेल सुविधाओं के साथ-साथ पर्याप्त पार्किंग की भी व्यवस्था होगी। यह केंद्र न केवल सेक्टर-30 बल्कि संपूर्ण कुरुक्षेत्र का सर्वश्रेष्ठ सामुदायिक केंद्र बनने की दिशा में अग्रसर है।

सेक्टर-30 की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने सामुदायिक केंद्र के नवनिर्माण हेतु एस्टीमेट स्वीकृत करवाने पर पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा का पुष्पगुच्छ भेंट कर व मिठाई खिलाकर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एसोसिएशन
के पूर्व प्रधान पं. सुरेश कुमार के नेतृत्व में वर्तमान प्रधान डॉ. केवल कृष्ण, संयुक्त सचिव जोगेंद्र सैनी, सदस्य रामदेव सैनी, टेकचंद, तेजपाल सिंह और प्रवीण शर्मा उपस्थित रहे।

पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि यह सामुदायिक केंद्र सेक्टर-30 के नागरिकों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र प्रदान करेगा। उन्होंने यह भी बताया कि पहले ही लगभग दो एकड़ भूमि के लिए स्वीकृति दिलवाई गई थी, और अब निर्माण कार्य के लिए एस्टीमेट को स्वीकृत करवा दिया गया है।

प्रधान डॉ. केवल कृष्ण ने मंत्री सुभाष सुधा के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से सेक्टर-30 का सर्वांगीण विकास हुआ है – चाहे वह सड़कों का निर्माण हो, बिजली-पानी की व्यवस्था या अब यह सामुदायिक केंद्र। उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री साहिल सुधा का भी इस विकास कार्य में अहम योगदान रहा है।

रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने आशा व्यक्त की कि सामुदायिक केंद्र का कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा और यह संपूर्ण क्षेत्र के लिए एक उदाहरण बनेगा।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?