प्रदेश में धान की खरीद सुचारू रूप से जारी,किसानों की सहूलियत के लिए विभाग मुस्तैद,15 नवंबर तक होगी खरीफ फसलों की खरीद एनडी हिंदुस्तान संवाददाता चंडीगढ़। हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने प्रदेश में खरीफ फसलों की खरीद प्रक्रिया सुचारूरूप से चलाने के लिए व्यापक प्रबंध सुनिश्चित किए हैं। धान की सरकारी खरीद और उठान समय पर किया जारहा है ताकि बिक्री के लिए मंडी में आने वाले किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।विभाग के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि खरीफ फसलों की खरीद 15 नवंबर, 2024 तकजारी रहेगी।विभाग के प्रयासों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर अब तक 95855 मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदसरकारी एजेंसियों द्वारा की जा चुकी है। विभाग ने राइस मिलर्स की हड़ताल के चलते विशेष प्रबंध किए हैं ताकिकिसानों को उनकी फसल बेचने में किसी प्रकार की कोई कठिनाई न आए। प्रवक्ता के अनुसार 3 अक्टूबर तक राज्य की विभिन्न मंडियों में कुल 375876 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।विभाग द्वारा 17% तक की नमी वाली धान को ही खरीदने के निर्देश दिए हुए हैं। आवक धान में से 95855 मीट्रिकटन धान की सरकारी एजेंसियों ने खरीद कर ली है और 10934 मीट्रिक टन धान का उठान भी किया जा चुका है।उन्होंने बताया कि किसानों को उनकी खरीदी गई फ़सल का समय पर भुगतान भी सुनिश्चित किया जा रहा है औरअब तक क़रीब 9874 किसानो के बैंक खाते में 4.82 करोड़ रुपये सीधे भेज दिए गए हैं। फ़िलहाल उठान किये गए धान को एजेंसी के गोदामों, प्लिंथों और अन्य चुनिंदा स्थानों में स्टोर किया गया है। कुरुक्षेत्र जिला में हुई धान की सबसे ज्यादा खरीद विभाग के प्रवक्ता ने आगे बताया कि अब तक ख़रीदी गई कुल 95855 मीट्रिक टन धान में से सबसे अधिककुरुक्षेत्र जिला में 36438 मीट्रिक टन से अधिक धान की ख़रीद हुई है। इसके अलावा , यमुनानगर जिला में21628 मीट्रिक टन , अम्बाला जिला में 24103 मीट्रिक टन, करनाल जिला में 6923 मीट्रिक टन, कैथल जिला में2123 मीट्रिक टन तथा पंचकूला जिला में 4123 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। इसी प्रकार अन्य जिलों कीमंडियों में भी आने वाली धान को खरीदा जा रहा हैं। प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश में खरीफ फसलों की खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है और यह प्रक्रिया 15 नवंबर, 2024 तक जारी रहेगी। खरीद के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी है।किसानों के आर्थिक हितों की रक्षा के लिए विभाग पूरी तरह प्रतिबद्ध है और पूरे सीजन में निर्बाध और कुशलखरीद प्रक्रिया सुनिश्चित करेगा।
ND HINDUSTAN
-
-
Kurukshetra News
प्रदेश से भाजपा जा रही है और कांग्रेस की सरकार आ रही है : रामकरण काला
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANरामकरण काला ने अपने समर्थकों सहित शहर में जाकर दुकानदारों से की वोट की अपील दुकानदारों ने किया भव्य स्वागत, दिया विजयी बनाने का भरोसा एनडी हिंदुस्तान संवाददाता/डॉ.प्रदीप गोयल शाहाबाद ।…
-
haryanaKurukshetra News
इस बार हरियाणा में आम आदमी पार्टी के बगैर नहीं बनेगी कोई सरकार : डॉ. सुशील गुप्ता
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANहरियाणा की जनता भी दिल्ली और पंजाब की तरह 24 घंटे बिजली चाह रही: डॉ. सुशील गुप्ता अरविंद केजरीवाल की गारंटी ही असली गारंटी: डॉ. सुशील गुप्ता बीजेपी ने किसानों,…
-
haryanaKurukshetra News
विद्या भारती द्वारा आयोजित प्रान्तीय ‘मेधावी छात्र’ कार्यशाला का द्वितीय चरण संपन्न
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANन्यूज़ डेक्स संवाददाता कुरुक्षेत्र। छात्रों के सर्वांगीण विकास एवं उनमें छिपी प्रतिभा को निखार कर नवीन दृष्टिकोण प्रदान करने हेतु विद्या भारती ,हरियाणा द्वारा आठ दिवसीय मेधावी छात्र कार्यशाला का…
-
haryanaKurukshetra News
भाजपा सरकार में व्यापारी व राइस मिलर लुटा रहा है और किसान पिट रहा है- बजरंग गर्ग
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANभाजपा सरकार जब तक राइस मिलरों की समस्या का समाधान नहीं करेगी तब तक राइस मिलर सरकारी धान अपनी मिलों में नहीं लगाएगा- बजरंग गर्ग धान की सरकारी खरीद ना…
-
ChandigarhharyanaKurukshetra News
कांग्रेस झूठे वादों व झूठे झांसों के साथ प्रदेश को लूटने के लिए चुनाव मैदान में हैं : मुख्यमंत्री नायब सैनी
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTAN8 अक्टूबर को मतगणना होगी और अगले दिन कांग्रेस पार्टी दिल्ली एम्स में भर्ती हो जाएगी : नायब सैनी कांग्रेस के झूठे झांसों से बचें उकलाना की जनता, अनूप धानक…
-
haryanaKurukshetra News
आपसी गुटबाजी व मतभेद भुलाकर अशोक अरोड़ा को समर्थन दे रहे लोग
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANजांगडा समाज व व्यापारी वर्ग ने कांग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोड़ा को दिया समर्थन नगर परिषद बनी भ्रष्टाचार का अड्डा, दलालों का नाम उजागर क्यों नही करते भाजपा प्रत्याशी सुधा…
-
लोक संस्कृति के संरक्षण के लिए सांझी आयोजन जरूरी: उपायुक्त न्यूज़ डेक्स संवाददाता कुरुक्षेत्र। लोक संस्कृति के संरक्षण के लिए विरासत सांझी उत्सव का आयोजन युवा पीढ़ी से जोडऩे के लिए…
-
Kurukshetra NewsPunjab
खालसा कॉलेज (अमृतसर) ऑफ टेक्नोलॉजी एंड बिजनेस स्टडीज में फ्रेशर्स पार्टी आयोजित
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANअवरीनजोत कौर बनी मिस फ्रेशर तो अक्षित बने मिस्टर फ्रेशर न्यूज़ डेक्स संवाददाता मोहाली । खालसा कॉलेज (अमृतसर) ऑफ टेक्नोलॉजी एंड बिजनेस स्टडीज फेस.3ए मोहाली में विद्यार्थियों के स्वागत हेतु फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन…
-
Kurukshetra News
कांग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोड़ा को मिल रहा भारी जनसमर्थन
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANनिर्वतमान पार्षद दीपक सिडाना और जजपा नेता नरेंद्र घराड़सी ने थामा कांग्रेस का हाथ वोट की चोट से अहंकारी भाजपा को सबक सिखाएगी जनता : अशोक अरोड़ा न्यूज़ डेक्स संवाददाता…