15 से 35 वर्ष आयुवर्ग की आबादी 60 प्रतिशत, जिसे देंगे कौशल विकास का प्रशिक्षण नई अनाज मंडी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने गिनाई उपलब्धियां न्यूज़ डेक्स संवाददाता चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को आर्थिक मजबूती प्रदान की है, जिसके बूते हमारा देश विश्व के पांच ट्रिलियन डॉलर क्लब में शामिल होने जा रहा है। यह हमारे आर्थिक सुधारीकरण का एक श्रेष्ठ उदाहरण है, जिसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है।मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को सोनीपत की नई अनाज मंडी में आयोजित जनसभा को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आबादी के मामले में हम चीन से आगे निकल गए हैं, किंतु इस जनसंख्या में 15 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं का आंकड़ा 60 प्रतिशत है। इन युवाओं को हम कौशल विकास का प्रशिक्षण देंगे। विदेशों में बसे हमारे युवा भी हमारी आर्थिक पूंजी में वृद्धि कर रहे हैं। विदेशों में कार्यरत डॉक्टरों में सर्वाधिक संख्या भारतीय डॉक्टरों की है। मुख्यमंत्री ने हरियाणा सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए बताया कि आज प्रदेश का एक्सपोर्ट दोगुना हो गया है। ऑटोमोबाइल सेक्टर में हरियाणा की पचास फीसदी हिस्सेदारी है। जीएसटी कलेक्शन में हरियाणा नंबर-1 है। लगातार उद्योगों को बढ़ावा मिला है, जिससे रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं। विकास के कामों के साथ प्रदेश में सुविधाओं में भी विस्तार हुआ है। ईज ऑफ लिविंग के तहत नागरिकों को बेहतरीन सेवाएं प्रदान की जा रही है। पोर्टल बनाकर लोगों को अच्छी सुविधाएं दी जा रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जानकारी दी कि हरियाणा में साढ़े बारह लाख नये राशन कार्ड बनाये गये हैं। उन्होंने कहा कि अब रजिस्ट्री होने के बाद यदि कोई आपत्ति नहीं दर्ज होती तो दस दिन के भीतर इंतकाल सीधा संबंधित व्यक्ति के घर पहुंच जायेगा इस प्रकार की बेहतरीन व्यवस्थाएं लोगों को दी जा रही है, जिससे पारदर्शिता को बढ़ावा मिला है आयुष्मान योजना को चिरायु योजना के माध्यम से विस्तार देते हुए करीब 29 लाख लोगों को प्रदेश में इसका लाभ दिया गया है। इस प्रकार केंद्र व राज्य में न्यायसंगत शासन व्यवस्था प्रदान की गई है। इस अवसर पर सांसद रमेश कौशिक, विधायक मोहनलाल बड़ौली, पूर्व मंत्री कविता जैन, जिलाध्यक्ष तीर्थ राणा, पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन, जवाहर सैनी, डा. ओमप्रकाश आत्रेय आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
ND HINDUSTAN
-
haryanaKurukshetra News
-
haryanaKurukshetra News
नारनौल की ‘छोरियां’ अब चूल्हा-चौका छोड़, हवाई जहाज उड़ाया करेंगी – नैना चौटाला
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANहर दुसरे गांव में महिला सरपंच, दुष्यंत की देन – विधायक नैना चौटाला न्यूज़ डेक्स संवाददाता चंडीगढ । प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हरी चुनरी चौपाल कार्यक्रमों के दौरान…
-
haryanaKurukshetra News
सरकार द्वारा गैर बासमती चावल के निर्यात पर रोक लगाने से किसान व व्यापारियों को भारी नुकसान होगा- बजरंग गर्ग
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANसरकार की गलत नीतियों से देश व प्रदेश का किसान व व्यापारी बर्बाद हो रहा है- बजरंग गर्ग केंद्र सरकार को किसान व व्यापारियों के हित में तुरंत प्रभाव से…
-
haryanaKurukshetra News
शहीद चंद्रशेखर आजाद एक ऐसे युवा क्रांतिकारी थे, जिन्होंने अपने देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते अपनी जान दे दी – डा. श्रीप्रकाश मिश्र
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANशहीद चंद्रशेखर आजाद एवं लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में मातृभूमि सेवा मिशन के तत्वावधान में स्वराष्ट्र संवाद कार्यक्रम संपन्न न्यूज़ डेक्स संवाददाता कुरुक्षेत्र। चन्द्रशेखर ‘आजाद…
-
haryanaKurukshetra News
जीओ गीता ऐप के गीता जीवन गीत के माध्यम से पूरे विश्व तक पहुंचेंगे पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश:दत्तात्रेय
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANराज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, सांसद कार्तिकेय शर्मा, सांसद कृष्ण लाल पंवार, एसीएस राजेश खुल्लर ने किया जीओ गीता ऐप का शुभारंभ 23 दिसंबर 2023 तक 1…
-
haryanaKurukshetra News
टांगरी नदी ओवरफ्लो होने पर गंभीर हुए गृह मंत्री अनिल विज, मुख्यमंत्री को टांगरी नदी के दूसरे किनारे पर भी पक्का तटबंध बनाने के लिए लिखा पत्र
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANगृह मंत्री ने कहा “टांगरी नदी के दोनों साइड के तटबंध को स्टोन पिचिंग करके मजबूत बनाया जाए” महेशनगर ड्रेन को भी नगर परिषद क्षेत्र में कंकरीट से पक्का बनाने…
-
haryanaKurukshetra News
सीएम ने गरीब महिला की फरियाद पर पुन: पुलिस विभाग में पार्ट टाईम पोस्ट पर ज्वाईनिंग के दिए निर्देश
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANमुख्यमंत्री ने करनाल प्रवास के दौरान सुनी लोगों की समस्याएं, मौके पर ही किया समाधान महिला बेहद खुश, मुख्यमंत्री का जताया आभार न्यूज डेक्स संवाददाता करनाल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल अपने करनाल…
-
haryana
रिटायर्ड सूबेदार मेजर की शिकायत पर घरौंडा के डीएसपी मनोज सस्पेंड,विज ने दिए कार्रवाई के निर्देश
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANपुलिस विभाग पर गृह मंत्री अनिल विज सख्त, कहा “किसी मामले में पुलिस की संलिप्तता मिली तो होगी कड़ी कार्रवाई” महिला कांस्टेबल की शिकायत पर एक वर्ष से फरार चल रहे उसके…
-
haryanaKurukshetra News
बाढ़ग्रस्त लोगों को मुआवजे के लिए पोर्टल के झंझट में ना फंसाए बीजेपी-जेजेपी- हुड्डा
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANहुड्डा ने किया गैर-बासमती चावल के निर्यात पर रोक का विरोध कहा- प्रदेश के किसानों को होगा नुकसान, बीजेपी-जेजेपी सरकार को करनी चाहिए केंद्र से बात बिना देरी के किसानों, दुकानदारों व…
-
haryanaKurukshetra News
आम आदमी पार्टी का बीजेपी प्रदेश कार्यालय पर जबरदस्त प्रदर्शन, पुलिस से हुआ टकराव
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANसीईटी को क्वालीफाई करने और युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर बीजेपी प्रदेश कार्यालय का किया घेराव यूथ विंग प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनीष यादव ने किया नेतृत्व सीईटी…