Home haryana पूर्व उपप्रधानमंत्री स्वर्गीय ताऊ देवीलाल की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए

पूर्व उपप्रधानमंत्री स्वर्गीय ताऊ देवीलाल की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता


कुरुक्षेत्र। जननायक जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ताऊ देवी लाल पार्क में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर जननायक जनता पार्टी के शाहबाद से विधायक शुगरफेड हरियाणा के चेयरमैन रामकरण काला भी पहुंचे। कुरुक्षेत्र जिले के तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी ताऊ देवीलाल की पुण्यतिथि के अवसर पर शरीक होने के लिए ताऊ देवी लाल पार्क पहुंचे थे। ताऊ देवीलाल की पुण्यतिथि के अवसर पर जननायक जनता पार्टी ने करोना वैक्सीनेशन शिविर का भी आयोजन किया।

कुरुक्षेत्र सेक्टर 4 पॉलीक्लिनिक में जननायक जनता पार्टी ने कोरोना वैक्सीनेशन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष  कुलदीप जखवाला ने कोरोना वैक्सीन लगवा कर कोरोना  वैक्सीनेशन कार्यक्रम की शुरुआत की, इस मौके पर पहुंचे जननायक जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ ने कोरोना महामारी से बचाव के लिए कोरोना  वैक्सीनेशन कार्यक्रम में भाग लिया।

ताऊ देवीलाल के पुण्यतिथि पर आयोजित कोरोना वैक्सीनेशन कार्यक्रम के बाद  एसएमओ डॉक्टर अनुपमा सैनी ने जननायक जनता पार्टी के कोरोना वैक्सीनेशन कार्यक्रम की सराहना की उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टियां और नेता कोरोना वैक्सीनेशन कार्यक्रम में बढ़-चढक़र भाग लेंगे तो लोगों को इससे प्रेरणा मिलेगी और इस महामारी से लडऩे के लिए लोग आगे आएंगे ।कोरोना वैक्सीनेशन से  लोगों के इम्यूनिटी बुस्ट होगी। 

ताऊ देवीलाल की पुण्यतिथि के अवसर पर विधायक रामकरण काला ने कहा कि  ताऊ देवीलाल किसानों के मसीहा थे ताऊ देवीलाल ने किसान मजदूरो के लिए सैदव लड़ाई लड़ी है। इस मौके पर शुगर केन कंट्रोल बोर्ड के सदस्य डॉ जसविंदर खैरा ने कहां की ताऊ देवीलाल गरीब, किसान, मजदूर व कमेरे वर्ग के लिए हमेशा चिंतित रहते थे। डॉ. जसविंदर खैरा ने कहा कि ताऊ देवीलाल ने समाज से जुड़े  आम आदमी के हित के लिए हमेशा आवाज बुलंद की है।

डॉक्टर ख़ैरा ने कहा कि हरियाणा का बुजुर्ग  बुढ़ापा पेंशन को ताऊ देवीलाल की पेंशन  के नाम से  मान सम्मान के साथ  प्राप्त करता है। जेजेपी जिला अध्यक्ष कुलदीप जखवाला ने कहा की ताऊ देवीलाल के पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर उनको देशभर में नमन किया जा रहा है। पुण्यतिथि समारोह में जननायक जनता पार्टी सेवादल के चेयरमैन मायाराम चंद्रभानपुरा ,पूर्व ज़िला अध्यक्ष कुलदीप मुलतानी, हल्का प्रधान शाहबाद सूबे सिंह, हल्का प्रधान थानेसर होशियार सिंह, हल्का प्रधान लाड़वा जोगध्यान, प्रो. रणधीर सिंह, अनवर खान, धर्मपाल बाज़ीगर, बबलू काजल, विशाल मुक़ीमपुरा, सुनील राणा, कुरुक्षेत्र विधानसभा से चुनाव लड़ चुके पार्टी कार्यालय सचिव योगेश शर्मा भी मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?