न्यूज डेक्स इंडिया
कुरुक्षेत्र। नव संवत्सर पर कुरुक्षेत्र में स्थित बावन शक्तिपीठों में शुमार हरियाणा का इकलौता शक्तिपीठ श्रीदेवीकूप भद्रकाली मंदिर का नजारा आज एकदम जुदा था। फलों और फूलों से सजा था यहां मां दरबार। नवरात्र के पावन उत्सव पर दुल्हनियां की तरह सजा है मां का दरबार। इस उत्सव के पहले दिन शक्तिपीठ का 108 फुट ऊंचा गुंबद बिद्युत और फायर शावर के प्रकाश से अलौकिक सतरंगी छठा बिखेरता नजर आया। गुंबज के शिखर तक जब कोल्ड फायर शुरु हुआ तो मंदिर में ढोल और घंटियां बज रही थी। दृश्य को घंटियों की गूंज और अद्भुत बना रही थी। मंदिर के प्रबंधक दावा कर रहे हैं कि यह आइडिया 2020 के स्वागत में दुबई के बुर्ज खलीफा की सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर उन्हें मिला था। शक्तिपीठ में भारतीय कलेंडर के नववर्ष पर हर साल इस तरह का कोल्ड फायर शक्तिपीठ के गुंबद पर किया जाएगा।