26 अप्रैल तक दी जा सकती है आपतियां व दावे, 7 जून को होगा मतदाता सूचि का अंतिम प्रकाशन
न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। रिवाईजिंग अधिकारी एवं एसडीएम सोनू राम ने कहा कि नगरपालिका पिहोवा के वार्ड 1 से 17 तक की मतदाता सूचियां विधानसभा मतदाता सूचि अंतिम प्रकाशन तिथि 15 जनवरी 2021 को आधार मानकर तैयार कर ली गई है। इन मतदाता सूचि के लिए दावे व आपत्तियों को आमंत्रित किया गया है और 7 जून 2021 को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
उन्होंने शनिवार को जारी आदेशों में कहा कि हरियाणा राज्य चुनाव आयोग पंचकूला हरियाणा के आदेशानुसार नगरपालिका पिहोवा की मतदाता सूचियों का प्रारम्भिक प्रकाशन 16 अप्रैल 2021 को कर दिया गया है। अब इन मतदाता सूचियों के लिए 26 अप्रैल 2021 (17, 18, 21 और 24 अप्रैल के अवकाश को छोड़कर) को सायं 3 बजे तक दावे आपत्तियों को दाखिल करने की अंतिम तिथि होगी।
उन्होंने कहा कि 11 मई 2021 को दावे और आपत्तियों का निपटान कार्य संबंधित रिवाईजिंग अधिकारी द्वारा किया जाएगा। इसके उपरांत 17 मई 2021 को उपायुक्त कुरुक्षेत्र के समक्ष रिवाईजिंग अधिकारी के आदेशों के विपरित दावे व आपत्तियां दाखिल करने की अंतिम तारिख होगी, 20 मई 2021 को उपायुक्त द्वारा दावे आपत्तियों का निपटारा किया जाएगा और 7 जून 2021 को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।