न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र।सैनी समाज भवन कुरुक्षेत्र में भाजपा द्वारा आयोजित अंबेडकर जयंती समारोह में भाग लेने पहुंचे खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह,सांसद नायब सैनी,विधायक सुभाष सुधा,पूर्व विधायक डा.पवन सैनी और पूर्व मंत्री कृष्ण पंवार व अन्य भाजपा नेताओं का विरोध करने पर पुलिस ने करीब 70 किसानों को हिरासत में लिया।
कुरुक्षेत्र के सैनी समाज भवन के इस आयोजन से पहले पुलिस ने किसानों के विरोध की आशंका से पूरी तैयारी की थी,कुरुक्षेत्र-कैथल मार्ग सैनी समाज भवन के आसपास दोनों ओर बेरिकेड्स लगाए हुए थे,लेकिन पुलिस के इंतजामों के बाद भी दर्जनों किसान थीम पार्क की ओर से आए और सैनी समाज के सामने तक पहुंच गए।
पुलिस ने किसानों को आयोजन स्थल तक पहुंचने से पहले हिरासत में ले लिया। उधर कुरुक्षेत्र-पिपली मार्ग पर गुस्साए किसानों ने धरना दिया और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी।तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसानों द्वारा भाजपा-जजपा नेताओं विरोध किया जा रहा है।