Home haryana सिरसा रोडवेज डिपो की एक बस में लगी आग,दूसरी बस पर पेड़ गिरा,घर का इकलौता चिराग बुझा

सिरसा रोडवेज डिपो की एक बस में लगी आग,दूसरी बस पर पेड़ गिरा,घर का इकलौता चिराग बुझा

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स हरियाणा

सिरसा। मंगल का दिन सिरसा रोडवेज डिपो के लिये भारी रहा,क्योंकि आज बाद दुपहर भादरा रोड पर एक बस के ऊपर पेड़ गिरा तो दूसरी बस के नीचे आने से बाइक सवार परिवार का इकलौता चिराग बुझ गया और इस हादसे में बस में आग लग गई।

इस हादसे में बाइक बस के नीचे जा फंसी और काफी दूर घसीटने के कारण मोटर साइकिल की टंकी में आग लग गई और बस धू धू कर जलने लगी। बस में सवार यात्रियों,चालक और परिचालक ने कूद कर जान बचाई। यह दर्दनाक हादसा मंगलवार देर शाम को सिकंदरपुर गांव के निकट हुआ।

दुर्घटना की सूचना पाकर दो फायर ब्रिगेड वाहन मौके पर पहुंचे और बामुश्किल आग पर काबू पाया। हालांकि इस हादसे में गांव ताजिया खेड़ा वासी 20 वर्षीय युवक विपिन कुमार की मौत हो गई।वहीं बस में सवार करीब 30 यात्री तो बाल बल बच गए,मगर बस ड्राइवर नरेंद्र कुमार और कंडक्टर तारा सिंह को मामूली चोटें आई हैं।

इस हादसे तीन घंटे पहले अंधड़ चलने की वजह से सिरसा डिपो की बस पर पेड़ गिर गया और बस का चालक प्यारेलाल जख्मी हो गया। इस हादसे में बस क्षतिग्रस्त हुई है,जबकि सौभाग्यवश सभी सवारियां बाल बाल बच गई।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?