प्रचार ग्रंथी गुरपाल सिंह, स्वामी हरिओम दास, स्वामी रोशन पूरी, पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा, पंडित बलराम गौतम ने की अपील
कोरोना से बचने का एक ही रास्ता पालना करे गाईलाईंस की
न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। कोरोना महामारी बहुत तेजी के साथ फैल रही है। इस महामारी को रोकने व हराने के लिए अब समाज के प्रत्येक नागरिक को संकल्प लेना होगा। जब सभी नागरिक कोरोना के खिलाफ लड़ाई जीतने का संकल्प करेंगे तभी लक्ष्य की प्राप्ति हो पाएगी। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रत्येक नागरिक को सिर्फ मास्क पहनने, सामाजिक दूरियां बनाने, हाथों को बार-बार साबुन से धोने और कोविड-19 के अन्य नियमों की पालना करनी होगी। अहम पहलू यह है कि उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ के आहवान पर धर्मगुरुओं गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, छटी पातशाही गुरुद्वारा के प्रचार ग्रंथी गुरपाल सिंह, वात्सल्य वाटिका के संचालक स्वामी हरिओम दास परिव्राजक, स्थाणेश्वर महादेव मंदिर से स्वामी रोशन पूरी, मां भद्रकाली मंदिर शक्तिपीठ के पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा, श्री कात्यानी देवी मंदिर ब्रहमसरोवर के संचालक पंडित बलराम गौतम ने भी आगे आकर समाज को बचाने के लिए लोगों से अपील की है कि कोविड-19 के नियमों की सख्ती से पालना करे।
उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने वीरवार को बातचीत करते हुए कहा कि कोरोना महामारी ने विकराल रुप ले लिया है और इस वायरस के कारण कुरुक्षेत्र जिले के 14584 लोग बिमार हो चुके है, हालांकि इनमें से 12421 लोग ठीक भी हो चुके है। सबसे गम्भीर और चिंता का विषय यह है कि 166 लोग कोरोना संक्रमण से जिंदगी की जंग हार चुके है और अभी कुरुक्षेत्र जिले में 1997 लोग कोरोना के संक्रमण से ग्रस्त है। इस धर्म नगरी में वायरस पर जीत हासिल करने के लिए एक-एक व्यक्ति को प्रयास करना होगा। यह प्रयास दिल से ही करना होगा। जब प्रत्येक नागरिक दिल से प्रयास करेगा तो निश्चित ही अपने-अपने परिवार और समाज को कोरोना के संक्रमण से बचा पाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक के साथ-साथ धर्मगुरुओं, साधु-संतों और गणमान्य लोगों से भी अपील की गई है कि लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए जागरुकत लाए। जब लोगों में जागरुकता आएगी तभी एक जन आंदोलन बन पाएगा और इस जन आंदोलन से ही सभी कुरुक्षेत्र को कोरोना से मुक्ति दिला पाएंगे।बाक्समजबुत इरादों और दृढ़ विश्वास के साथ सबकर मिलकर करेंगे कोरोना का अंत:ज्ञानानंदगीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महारज ने कुरुक्षेत्र वासियों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना वायरस की नई लहर के रुप में वायरस ने अपना प्रभाव बनाना शुरु कर दिया है। इसके कारण कोरोना का संक्रमण दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है और लोगों की चिंता बढ़ा रहा है। इस चिंता को खत्म करने के लिए सभी लोगों को सरकार और प्रशासन द्वारा जारी कोविड-19 की गाईडलाईंस की पालना करनी चाहिए।
कोरोना वायरस से डरने की बिल्कुल भी जरुरत नहीं है, अपितु इस वायरस का दृढ़ता से सामना करना है, इसके लिए सबसे पहले अपने मनोबल को बढ़ाना होगा और किसी प्रकार की मानसिक चिंता नहीं रखनी होगी। यह तभी सम्भव हो पाएगा जब लोग बिना वजह घर से बाहर न निकले, मास्क लगाए, सामजिक दूरियां बना कर रखे, सेनिटाईजर का लगातार प्रयोग करे और हाथों को बार-बार साबुन से धोए। इन तमाम पहलुओं पर फोकस रखने के साथ-साथ श्रीमदभगवद गीता का भी मनन करे।
इस पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों में मन की चिंता को दूर करने और तमाम आशंकाओं को मिटाने का सार छिपा है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र को कोरोना से मुक्ति दिलाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। यह तभी सम्भव पाएगा, जब लोग कोविड-19 की गाईडलाईंस की सख्ती से पालना करेंगे। इसलिए सभी नागरिक मन की भावनाओं से सकंल्प लेकर मजबुत इरादों और दृढ विश्वास के साथ कोरोना को हराने की राह पर चलेंगे।
समाज और देश का भला करने के लिए करनी होगी नियमों की पालना:गुरपाल
छटी पातशाही गुरुद्वारा के प्रचारक ग्रंथी गुरपाल सिंह ने कुरुक्षेत्र की संगतों से मार्मिक अपील करते हुए कहा कि आज सबको मिलकर कोरोना के खिलाफ लड़ाई लडऩी होगी। इस लड़ाई को तभी जीता जा सकेगा जब लोग कोरोना वायरस से बचाव के प्रति जागरुक होंगे। इतना ही नहीं समाज और देश का भला करने के लिए कोविड-19 के नियमों की सख्ती से पालना करनी होगी। सभी लोग अपने परिवार के साथ रहे, अपने बच्चों का ध्यान रखे और घर से बाहर ना निकले।
कोरोना से बचाव में ही समाज का बचाव:हरिओम
वात्सल्य वाटिका कुरुक्षेत्र के संचालक स्वामी हरिओम दास परिव्राजक ने कहा कि कोरोना महामारी विकराल रुप ले चुकी है। इस वायरस से बचाव में समाज का बचाव है। यह तभी सम्भ्व हो पाएगा जब लोग अपने-अपने घरों में रहेंगे, किसी दूसरे के सम्पर्क में नहीं आएंगे और अधिकतर समय अपने बच्चों और परिवार के साथ ही गुजारेंगे। सभी लोगों को वायरस के बढ़ते कदमों को रोकने के लिए मास्क लगाना होगा और सामाजिक दूरियों जैसे नियमों की सख्ती से पालना करनी होगी।
नियमों की पालना करने में ही सबकी भलाई:रोशन पुरी
स्थाणेश्वर महादेव मंदिर से स्वामी रोशन पूरी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना महामारी को रोकने के लिए कुरुक्षेत्र के एक-एक नागरिक के योगदान की निहायत जरुरत है। प्रत्येक नागरिक मास्क लगाकर, सामाजिक दूरियां बनाकर और लगातार सेनिटाईजर का प्रयोग करके अपने योगदान की आहुती दे सकता है। इसके लिए सभी लोगों को सख्ती के साथ कोविड-19 के नियमों की पालना करनी होगी।
धर्म के साथ-साथ कोविड-19 की राह पर चलने की जरुरत:सतपाल शर्मा
मां भद्रकाली शक्तिपीठ कुरुक्षेत्र के पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा ने मां भद्रकाली के सभी श्रद्घालुओं से अपील करते हुए कहा कि जहां लोग अपने स्वास्थ्य और अच्छे जीवन के लिए प्रभू के चरणों में आते है, उसी तरह आज समय की जरुरत है कि समाज को कोरोना जैसी महामारी से बचाने के लिए सरकार और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पालना करे। इन नियमों की पालना करके ही देश-प्रदेश का भला किया जा सकता है। इस मामले में आमजन जरा सी भी लापरवाही ना बरते।
घरों में रहकर ही स्वयं व समाज को रख सकते है सुरक्षित:गौतम
श्री कात्यानी देवी मंदिर ब्रहमसरोवर कुरुक्षेत्र के संचालक पंडित बलराम गौतम का कहना है कि कोरोना महामारी तेजी के साथ फैल रही है। इस महामारी से हमें बचना भी है और अपने जीवन को भी चलाना है, यह तभी सम्भव हो पाएगा जब सभी नागरिक कोविड-19 के नियमों की पालना करेंगे, मास्क पहनने के बाद ही घर से बाहर निकलेंगे, बाहर निकलने के बाद सामाजिक दूरियां बनाकर रखेंगे, इस महामारी से बचने यहीं एक मार्ग है। लोगों को प्रयास करना चाहिए कि अपने घरों में रहे ताकि नागरिक अपने आपकों और समाज को सुरक्षित रख सके।