न्यूज डेक्स इंडिया
दिल्ली। पिछले 40 घंटों से पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम के लुंगलेई और लॉन्गटाई जिलों के जंगलों में पिछले लगी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री जोरमथंगा बात की। यहां लगी आग लगातार बेकाबू होती जा रही है। हालात रिहायशी क्षेत्रों में भयावह बने हैं,क्योंकि आग इंसानी बस्तियों तक पहुंच रही है।
अधिकारियों के मुताबिक असम राइफल्स, बीएसएफ के जवानों के साथ स्थानीय स्वयंसेवी समूहों के लोग राज्य सरकार के दमकल विभाग के साथ आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं। रविवार की शाम तक आग लगातार फैल रही थी। मिजोरम सरकार की मांग पर भारतीय वायुसेना ने आग बुझाने के लिए दो एमआई -17 वी 5 हेलीकॉप्टरों को तैनात कर दिया है। इसे विशेष बाँबी बाल्टी से लैस किया गया है। इस बात की जानकारी रक्षा मंत्रालय ने दी है।
इधर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा से बात की और राज्य के हिस्सों के वनों में लगी आग से उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया। मोदी ने एक ट्वीट में कहा, “मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा से बात की और राज्य के हिस्सों के वनों में लगी आग से उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया। इस संकट से निपटने के लिए उन्हें केंद्र से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।प्रधानमंत्री ने कहा कि हम सभी मिजोरम के लोगों की सुरक्षा और कुशलता के लिए प्रार्थना करते हैं।
