Home Kurukshetra News सिद्धू पर कैप्टन की गुगली के बाद जनरल जेजे सिंह का करारा जवाब,बोले मैं तो चुनाव हारा था,आप जमीर हार चुके हो

सिद्धू पर कैप्टन की गुगली के बाद जनरल जेजे सिंह का करारा जवाब,बोले मैं तो चुनाव हारा था,आप जमीर हार चुके हो

by ND HINDUSTAN
0 comment

देश के पहले सिख आर्मी जनरल जेजे सिंह ने कैप्टन अमरिंद्र सिंह पर बैक टू बैक तीन ट्वीट दागे

लिखा पूरा पंजाब जानता है कि आप बादलों के साथ घी खिचड़ी हो

जनरल का बड़ा आरोप 2017 के चुनाव में पटियाला और लंबी सीट पर हुए चुनाव में मैच फिक्स था

कैप्टन अमरिंदर सिंह मत भूलना आप भी पटियाला सीट से जमानत जब्त करा चुके हो

न्यूज डेक्स पंजाब

चंडीगढ़। पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू पर दो दिन पहले कैप्टन अमरेंदर सिंह की गुगली पर आज भारतीय सेना के पहले सिख आर्मी जनरल जेजे सिंह ने बैक टू बैक तीन ट्वीट दागे। दरअसल दो दिन पहले पंजाब के सीएम कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने एक न्यूज चैनल को साक्षात्कार के बीच अपनी ही पार्टी के तेरतर्रार नेता नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधते हुए उन्हें खुली चुनौती दी थी। पिछले कुछ दिनों से सिद्धू की पटियाला में सक्रियता और पड़ाव डालने की खबरें कैप्टन तक पहुंच रहीं थी।

इस पर कैप्टन न्यूज चैनल पर अपनी भड़ास निकालते हुए यहां तक बोल गए कि सिद्धू भी चाहें तो उनके खिलाफ पटियाला सीट से चुनाव लड़कर देख लें,उनका भी वही हाल होगा जो 2017 के विधानसभा चुनाव में जनरल जेजे सिंह का हुआ था,यानी सिद्धू की भी जेजे सिंह की तरह से जमानत जब्त होगी।। दो कांग्रेसियों भिडंत में यह टिप्पणी जनरल को नागवार गुजरी और इसके जवाब में जेजे सिंह ने अपने ट्वीटर से कड़े अंदाज में कैप्टन को करारा जवाब दिया। इसके बाद से सियासी गलियारों और मीडिया में जेजे सिंह की प्रतिक्रिया ट्रेंड में है।

जनरल ने कैप्टन पर सियासी बयानबाजी का वार करते हुए कहा पूरा पंजाब जानता है कि आप बादलों के साथ घी-खिचड़ी हो और 2017 के चुनाव में बादलों ने साजिश के तहत आपकी मदद की थी। जनरल ने लिखा है कि इसी का कर्ज आपने बहिबल कलां गोलीकांड में ठोस कार्रवाई न करके चुका रहे हो।उन्होंने कहा 2017 विधानसभा के चुनाव में पटियाला और लंबी विधानसभा सीट पर मैच फिक्स था और ये बातें किसी से भी छुपी नहीं है।

जनरल ने कहा कि समय परिवर्तनशील होता है और कैप्टन को स्मरण कराते हुए जेजे सिंह ने लिखा कि मत भूलना,क्योंकि आप भी पटियाला से जमानत जब्त करवा चुके है। उन्होंने लिखा कि मैं तो मामूली चुनाव हारा था,मगर आप तो जमीर हार चुके हो। जिक्रयोग है कि पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनावों में एक साल से भी कम वक्त शेष है। इससे पहले सियासी हलचल और तीखे बयानों की बयार चलने लगी है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?