जयपुर। राज्यपाल एवं कुलाधिपति कलराज मिश्र ने आदेश जारी कर राज्य सरकार के परामर्श से बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय, बीकानेर में डॉ. अम्बरीश शरण विद्यार्थी को कुलपति पद पर नियुक्त किया है। राज्यपाल मिश्र ने कार्यभार संभालने के तीन वर्ष अथवा 70 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक, इनमें से जो भी पहले हो तक के लिए डॉ. विद्यार्थी को यह नियुक्ति प्रदान की है।