कोरोना महामारी काल में लोगों के मानसिक तनाव को कम करने की प्रेरणा के संस्थापक जयभगवान सिंगला की कोशिश
न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। कोरोना महामारी का सामना कर वापिस अपने घर लौटे प्रेरणा वृद्धाश्रम एवं प्रेरणा संस्था के संस्थापक जयभगवान सिंगला ने अपने अनुभवों को सांझा करते हुए कहाकि इस समय कोरोना महामारी के वातावरण से लोगों के जीवन में उदासी का माहौल बना हुआ है। उन्होंने बताया कि ऐसे समय में उनके मन में विचार आया कि आज जो लोग कोरोना के कारण मानसिक तनाव का शिकार होते जा रहे हैं तो क्यों न मनोरंजन की ऐसी बात की जाए कि लोगों का तनाव कम हो और लोगों की उदासी दूर हो। ऐसे समय में अब लोगों के चेहरों पर मुस्कुराहट लाने की आवश्यकता है।
सिंगला ने बताया कि उनका तो जीवन ही लोगों की सेवा के लिए है। गत वर्ष भी उन्होंने कोरोना महामारी के दौर में लोगों के लिए कोशिश की थी। उन्होंने मास्क तथा सेनिटाइजर इत्यादि पर अपनी रचनाएं भी लिखी। सिंगला ने अपनी रचनाओं में तो मास्क के माध्यम से कोरोना पर कटाक्ष करते हुए कहाकि कोरोना ने रिश्ते ही दूर नहीं किए बल्कि मास्क से कोरोना ने सौंदर्य को भी छुपा दिया। उन्होंने कहाकि लोगों की भावनाओं को दबा कर कोरोना लोगों के साथ बहुत ही जुल्म कर रहा है।
कोरोना ने तो बड़ों के गरूर ही तोड़ दिया है। जयभगवान सिंगला ने लोगों से कहाकि इस समय लोगों की उदासी दूर कर आपस में जोड़ना भी सेवा है। सिंगला के कोरोना काल में किए जा रहे प्रयासों की प्रेरणा की अध्यक्षा रेनू खुंगर, डा. केवल कृष्ण, हरिकेश पिपासा, सुनील कुमार, डा. मधु मल्होत्रा, आशा सिंगला, अंजलि सिंगला, शालिनी गुप्ता, अन्नपूर्णा शर्मा, डा. ममता सूद, राजेश सिंगला, विमल विनोद वशिष्ठ, सीता रानी, वीना रानी, शकुंतला रानी, देव ऋषि इत्यादि ने सराहना की।