Home haryana फ्रंट कोरोना वारियर्स का दर्जा देने की घोषणा पर हरियाणा सरकार पेंशनर पत्रकार संघ ने विज का जताया आभार

फ्रंट कोरोना वारियर्स का दर्जा देने की घोषणा पर हरियाणा सरकार पेंशनर पत्रकार संघ ने विज का जताया आभार

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

सिरसा/अंबाला/हिसार।।हरियाणा सरकार पेंशनर पत्रकार संघ ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री द्वारा पत्रकारों को कोरोना वारियर्स का दर्जा देने की घोषणा का स्वागत किया है। पेंशनर पत्रकार संघ के सह संयोजक वरिष्ठ पत्रकार गौतम देव कुरुक्षेत्र एवं वरिष्ठ पत्रकार तथा संघ के सह संयोजक देवेंद्र उप्पल ने संघ की ओर से जारी एक वक्तव्य में विज का आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश में चल रही कोरोना सुनामी मे जहां चिकित्सक पैरामेडिकल स्टाफ पुलिस व सरकार के अन्य जिम्मेदार अधिकारी अपनी जान की परवाह किए बिना दिन रात ड्यूटी दे रहे हैं, वही प्रदेश के पत्रकार भी अपने दायित्व को निष्ठा पूर्वक निभाने में पीछे नहीं है और सरकार के साथ भी इस संकट की घड़ी में तालमेल के साथ काम कर रहे हैं।


गौतम देव व देवेंद्र उप्पल ने जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि हरियाणा गवर्नमेंट पेंशनर पत्रकार संघ के संयोजक वरिष्ठ पत्रकार बी के दिवाकर ने गत दिवस है हरियाणा सरकार से मांग की थी कि संकट की घड़ी में अपनी जान को जोखिम में डालकर फील्ड में काम कर रहे सभी पत्रकारों को प्रदेश सरकार कोरोना फ्रंट वारियर घोषित करें, क्योंकि पिछले मात्र एक पखवाड़े में ही हरियाणा के अलग-अलग स्थानों पर कार्य करते हुए लगभग आधा दर्जन पत्रकार कोरोना से पीड़ित होकर चिर निद्रा में चले गए हैं।

संघ के दोनों वरिष्ठ पत्रकार पदाधिकारियों ने सरकार को इस संकट की घड़ी में सहयोग दिए जाने का आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर कार्यरत अधिकारियों को भी फील्ड में कार्यरत पत्रकारों को भरपूर सहयोग बनाए रखने के निर्देश भी जारी करें। हरियाणा गवर्नमेंट पेंशनर पत्रकार संघ इस संकट की घड़ी में प्रदेश में आई आपदा से निपटने के लिए सकारात्मक से सहयोग बनाए रखेगा।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?