Home haryana कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटीःघबराने की जरूरत नहीं, लॉकडाउन खुलते ही परीक्षा फार्म भरने का मिलेगा समय

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटीःघबराने की जरूरत नहीं, लॉकडाउन खुलते ही परीक्षा फार्म भरने का मिलेगा समय

by ND HINDUSTAN
0 comment

कुवि की मई-जुलाई 2021 में आयोजित होने वाली यूजी, पीजी ईवन सेमेस्टर

वार्षिक परीक्षाओं के लिए फार्म भरने की अंतिम तिथि थी आज

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा मई-जुलाई 2021 माह में आयोजित होने वाली यूजी, पीजी ईवन सेमेस्टर व वार्षिक परीक्षाओं के लिए फार्म भरने की अंतिम तिथि 5 मई अधिसूचित की गई थी। इन परीक्षाओं को लेकर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डा. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि इन परीक्षार्थियों को परीक्षा फार्म की अंतिम तिथि को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन खुलते ही परीक्षार्थियों को परीक्षा फार्म भरने के लिए पर्याप्त समय दिया जाएगा। लोक संपर्क विभाग के उपनिदेशक डॉक्टर दीपक राय ने कहा कि सभी परीक्षार्थी घर बैठकर परीक्षा की तैयारी करें। जैसे ही लॉकडाउन खुलेगा उन्हें परीक्षा फार्म सम्बन्धी सूचना के बारे में विभिन्न माध्यमों से सूचित कर दिया जाएगा। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?