Home Kurukshetra News भाजपा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी की अपनी सरकार पर तल्ख टिप्पणी,पीएम कोविड से निपटने के लिए गडकरी को सौंपे बागडोर

भाजपा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी की अपनी सरकार पर तल्ख टिप्पणी,पीएम कोविड से निपटने के लिए गडकरी को सौंपे बागडोर

by ND HINDUSTAN
0 comment

हालातों पर विपक्ष कर रहा है आलोचना,देश-दुनिया में हो रही बदनामी पर स्वामी ने चिंता की व्यक्त

न्यूज डेक्स इंडिया

दिल्ली। भाजपा के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने भारत में कोविड-19 से बिगड़े हालात से निपटने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को बागडोर देने की बात कही है। अपने बयानों और तल्ख टिप्पिणियों की वजह से चर्चा में रहने वाले स्वामी की यह चाहत उस असंतोष को भी जाहिर कर रही है,जिसकी वजह से कोविड-19 से निपटने कोरोना संक्रमितों के लिए आक्सीजन,बेड,वेक्सीन और पर्याप्त दवाएं न मिलने से देश-दुनिया में भारत की बदनामी हो रही है।

भाजपा सांसद स्वामी ने अपने ट्वीट में कहा है कि भारत में अभी एक और कोरोना की लहर आ सकती है, जिसका असर बच्चों पर हो सकता है और इससे पहले अहम कदम उठाने की आवश्यकता है। उन्होंने अपने ट्वीट में एक तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यह अपील कर डाली है कि कोविड-19 से खिलाफ लड़ाई लड़ने का जिम्मा नितिन गडकरी को सौंप देना चाहिए।

स्वामी के ट्वीट में गुस्सा और असंतोष दोनों झलक रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ पीएमओ पर निर्भर रहने से काम नहीं चलेगा। कोविड के केस लगातार बढ़ रहे हैं,बिगड़े हालात से निपटने के तरीकों की विपक्ष आलोचना कर रहा है।काबिलेगौर है कि दो दिन पहले ही सुब्रमण्यम स्वामी ने इन हालातों पर अपनी ही सरकार को घेरा था। उन्होंने कहा कि अब सरकार को यह कहना बंदना होगा कि कितना ऑक्सीजन हमारे पास उपलब्ध है।स्वामी ने कहा कि अब हमें बताना चाहिए कि हमने कितनी आक्सीजन सप्लाई की है और किस अस्पताल में भेजी गई है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?