Home haryana कुवि के विधि संस्थान द्वारा ऑनलाइन कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन

कुवि के विधि संस्थान द्वारा ऑनलाइन कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पंचवर्षीय विधि संस्थान द्वारा गुरुवार को एसडी कॉलेज अंबाला में ऑनलाइन कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधि संस्थान के निदेशक प्रो. राजपाल ने बताया कि लीगल एड प्रोग्राम पूरे विश्व में सबसे बड़ा लीगल एड प्रोग्राम है।

यह एक सामाजिक एवं कानूनी आंदोलन है क्योंकि न्याय समाज की धुरी है इसलिए लीगल एड न्याय का एक प्रमुख साधन होने के कारण सामाजिक आवश्यकता है। लीगल एड द्वारा न केवल गरीब व्यक्तियों को वकील प्रदान किया जाता है बल्कि कानून की मूलभूत अवधारणा से आमजन को परिचित करवा कर कानूनी साक्षरता को भी बढ़ाया जाता है।

उन्होंने बताया कि संस्थान का लीगल एड सैल नियमित रूप से ऐसे शिविरों का आयोजन करता रहा है। इस कोविड-19 महामारी के विषम समय में तो यह शिविर और भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस समय युवा वर्ग चिंता, भय एवं अवसाद जैसे नकारात्मक विचारों से भर रहा है। अतः इस प्रतिकूल समय में कानून के विद्यार्थी विश्वविद्यालय की सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए युवा वर्ग को नए सकारात्मक विचारों की उर्जा से ओत-प्रोत कर रहे हैं।

कार्यक्रम की संयोजिका डा. शालू अग्रवाल ने बताया कि शिविर में मानवाधिकार, उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, संवैधानिक कर्तव्य, छेड़छाड़, सड़क सुरक्षा नियम एवं दहेज विरोधी अधिनियम के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर  सह-संयोजक डा. नीरज बातिश, डा. सुरेंद्र, कॉलेज के प्रिंसीपल डा. राजेंद्र सिंह ने लीगल शिविर के महत्व पर प्रकाश डाला। शिविर में गगनदीप शर्मा, सुकरीति, योजित कौशिक, अर्श शर्मा, तनु, नेहा, सरगम, दीपांशी, कपिल सिंगला, रोहित खुराना, रिया गुप्ता एवं ताजविन्द्र सिंह ने कानूनी विषयों पर जागरूक किया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?