Home haryana रेमडेसिविर इंजेक्शन ब्लैक करने के आरोप में कुरुक्षेत्र के आशीष कपूर व अजय कुमार गिरफ्तार

रेमडेसिविर इंजेक्शन ब्लैक करने के आरोप में कुरुक्षेत्र के आशीष कपूर व अजय कुमार गिरफ्तार

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। रेमडेसिविर इंजेक्शन को ब्लैक में बेचने के आरोप में दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अपराध अन्वेषण शाखा-1 ने रेमडेसिविर इंजेक्शन को ब्लैक में बेचने के आरोप में बहादुरपुरा वासी आशीष कपूर और नरेंद्र कुमार तथा डेरा बाजीगर चिब्बा वाासी अजय कुमार पुत्र जगदीश चंद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह जानकारी उप पुलिस कुरुक्षेत्र नरेंद्र सिंह ने दी।      

उन्होंने बताया कि दिनांक 08 मई 2021 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 के प्रभारी निरीक्षक जसपाल सिंह ढिल्लों के मार्ग निर्देश में उप निरीक्षक जानपाल, हवलदार नवदीप सिंह, सिपाही-1 भजन सिंह व सिपाही प्रदीप कुमार की टीम अपराध तलाश के संबंध में पुराना बस स्टैंड के नजदीक मौजूद थी और यहां उप निरीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि अजय कुमार पुत्र जगदीश चंद वासी डेरा बाजीगर चिब्बा रेमडेसिविर इंजेक्शन को गैर कानूनी तरीके से ब्लैक में बेचने के लिए करीब एक घंटे बाद सरकारी स्कूल गांधी नगर के पास आयेगा। जिस सूचना बारे उप निरीक्षक ने सभी साथी कर्मचारियों को बताया।

एरिया ड्रग कंट्रोल अधिकारी रितू मैहला को मौके पर बुलाकर रेडिंग पार्टी तैयार की गई । कुछ देर बाद पुलिस टीम ने मुखबर के इशारे पर एक नौजवान लड़के को रोककर उसकी तलाशी लेने पर उसके हाथ में पकडे़ पालिथीन से एक इंजेक्शन बरामद हुआ। एरिया ड्रग कंट्रोल अधिकारी को इंजेक्शन दिखाने पर उसने बताया कि यह रेमडेसिविर इंजैक्शन है, जो कोरोना के इलाज के लिए प्रयोग किया जाता है।

रेमडेसिविर इंजेक्शन को गैर कानूनी तरीके से बेचना अपराध है। डाक्टर के परामर्श के बिना रेमडेसिविर इंजेक्शन खरीदना या रखना गैर कानूनी है। आरोपी से रेमडेसिविर इंजेक्शन रखने बारे किसी डाक्टर की पर्ची या लाइसेंस मांगा गया तो वह पेश नहीं कर सका। पुलिस टीम ने आरोपी के विरुद्ध थाना कृष्णा गेट में आवश्यक वस्तु अधिनियम, ड्रग कोस्मैटिक अधिनियम की विभिन्न धाराओं व आईपीसी की धारा-420 के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया ।

आरोपी से गहनता से पूछताछ करने पर बताया कि वह यह रेमडेसिविर इंजेक्शन आशीष कपूर पुत्र नरेंद्र कुमार वासी बहादुरपुरा से 20 हजार रुपये में खरीद कर लाया है। आरोपी की पहचान पर आशीष कपूर पुत्र नरेंद्र कुमार वासी बहादुरपुरा को गिरफ्तार कर लिया । आरोपी ने पुलिस टीम को 05 हजार रुपये भी बरामद करवाये।आरोपियों को अदालत में पेश किया,जहां न्यायाधीश के आदेश पर इन्हें कारागार भेजा गया है ।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?