Home Kurukshetra News कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 173 मरीज हुए ठीक:सीएमओ

कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 173 मरीज हुए ठीक:सीएमओ

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। जिला सिविल सर्जन डा. संत लाल वर्मा ने कहा कि कुरुक्षेत्र से 173 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ-साथ कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 195 नए केस सामने आए है। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 16345 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है।

अहम पहलू यह है कि अभी तक लिए गए 315912 में से 294405 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 195 नए केस सामने आए है और कुरुक्षेत्र में 173 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट नेगटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है और कोरोना पाजिटिव गांव अमीन कुरुक्षेत्र निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति, गांव ठसका अली निवासी 43 वर्षीय व्यक्ति, बाहरी मौहल्ला निवासी 45 वर्षीय महिला, कैनाल कालोनी ज्योतिसर कुरुक्षेत्र निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति और बाहरी मौहल्ला कुरुक्षेत्र निवासी 28 वर्षीय महिला की मृत्यु हो गई है।

इस जिले में अब तक 19078 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 315912 में से 294405 सैम्पल की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। इनमें से 16345 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 226 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 2507 एक्टीव केस है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?