Home haryana कोरोना को हराने में गीता ज्ञान संस्थानम जैसी संस्थाओं की भूमिका रहेगी अहम:सीएम

कोरोना को हराने में गीता ज्ञान संस्थानम जैसी संस्थाओं की भूमिका रहेगी अहम:सीएम

by ND HINDUSTAN
0 comment

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कुरुक्षेत्र में जीओ गीता की तरफ से एंबूलेंस व लाखों रुपए की सामग्री का किया लोकार्पण

गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के जन्म दिवस को मनाया सेवा प्रेरणा दिवस के रूप में

कोरोना मरीजों को वितरित की जाएगी सामग्री, टोल फ्री चिकित्सा सेवा का भी किया शुभारंभ

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि मानवता के दुश्मन कोरोना वायरस को हराने में समाज सेवी व धार्मिक संस्थाओं की भूमिका अहम रहने वाली है। ऐसे कठिन समय में इन वायरस को खत्म करने के लिए सभी मिलकर काम करना होगा। इस वायरस से हरियाणा ही नहीं पूरा विश्व प्रभावित हुआ है। अहम पहलु यह है कि सरकार द्वारा प्रदेश में आक्सीजन व अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी नहीं आने दी गई।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को चंडीगढ़ से वर्चुअल रूप से कुरुक्षेत्र में गीता ज्ञान संस्थानम केंद्र में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के जन्म दिवस को प्रेरणा दिवस रूप में मनाने के लिए आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल, महामंडेश्वर स्वामी अवधेशानंद महाराज, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, विधायक सुभाष सुधा, स्वामी रामदेव महाराज ने वर्चुअल रूप से जुडक़र जीओ गीता की एंबूलेंस सेवा, 25 कंस्ट्रेटर, कोरोना मरीजों के लिए सामग्री, किट आदि का वितरण कार्य का शुभारंभ किया।

इतना ही नहीं गीता ज्ञान संस्थान केन्द्र में आक्सीजन बैंक भी बनाया जाएगा और पूरे प्रदेश में राहत सामग्री वितरित करने मुख्य केन्द्र भी रहेगा। सीएम मनोहर लाल ने गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज को जन्म दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जन्म दिवस को प्रेरणा दिवस के रूप मनाना एक सराहनीय कदम है। आज कोरोना काल में लोगों की सेवा करने का सकंल्प करने से दूसरे लोगों को भी प्रे्ररणा मिलेगी।

कोरोना महामारी की किसी ने भी कल्पना नहीं की थी कि इस वायरस के कारण आम नागरित प्रभावित होगा। इस प्रकार के वायरस को कभी कहानियों में ही सुना था लेकिन इसका असली स्वरूप आज देखने को मिला है। इस वायरस से नागरिक को बचाने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है और सरकार के प्रयास सार्थक भी रहे है।

उन्होंने कहा कि कोरोना के उपचार की खोच में पूरी दुनिया के वैज्ञानिक व शोधकर्ता लग हुए है। भारत में योग से इस वायरस के प्रभाव से बचा जा सकता है। इसलिए सभी को अपने शरीर को तंदरूस्त रखने के लिए रोजाना व्यायाम व योग करना चाहिए। कोरोना की दूसरी लहर में सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं व आक्सीजन की कमी नहीं आने दी है।

सभी दिन रात व्यवस्था बनाने के लिए काम कर रहे है। ऐसे समय समाज सेवी संस्थाओं का सहयोग संजीवनी बूटी की तरह काम करेगा। इस समय प्रदेश में 350 से ज्यादा संस्थाएं सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है और हर गांव व शहर में घर घर आक्सीजन पहुंचाने का काम किया जा रहा है। इस कठिन समय में 150 कर्मचारियों ने भी अपने एक माह का वेतन सेवा के लिए दिया है। इससे प्रकार के कार्यो से दूसरों को भी प्रेरणा मिल रही है।

महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद महाराज ने भी गीता मनीषी को जन्म दिवस की बधाईयां देते हुए कहा कि कोरोना जैसे अज्ञात दुश्मन ने पूरी मानवता पर हमला किया है। इस वायरस पर जीत हासिल करने के लिए सभी योग व भक्ति की राह पर चलने की जरूरत है।

योग गुरू स्वामी रामदेव ने सेवा प्रेरणा दिवस की बधाई देते हुए कहा कि स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कोरोना जैसे कठिन समय में समाज सेवा करने के लिए जो कदम बढाएं है वह सराहनीय है। इससे समाज के अन्य लोगों व संस्थाओं को भी प्रेरणा मिलेंगी। इस कार्यक्रम के मंच का संचालन जीओ गीता के उपाध्यक्ष व वीसी डा. मारकंडे आहुजा ने किया। इस मौके पर विधायक सुभाष सुधा, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, करनाल नगर निगम की चेयरमैन रेणूबाला गुप्ता, बृज गुप्ता, सदस्य विजय नरूला, प्रवक्ता रामपाल शर्मा सहित गण्मान्य लोग मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?