चंडीगढ़। हरियाणा में लॉकडाउन अवधि अब 24 मई को सुबह छह बजे तक बढ़ा दी गई है। यह जानकारी पानीपत में मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने दी है। तीन मई के बाद यह तीसरी बार है जब हरियाणा में लॉकडाउन की घोषणा हुई है। यह घोषणा पानीपत में हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से सलाह के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की है।