कुवि के गुलजारी लाल नंदा केन्द्र द्वारा ऑनलाईन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन
न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। शनिवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के गुलजारी लाल नंदा केन्द्र द्वारा विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर कक्षाओं के छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाईन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सामान्य ज्ञान तथा भारत रत्न श्री गुलजारी लाल नंदा जी के जीवन के संघर्षो से सम्बन्धित प्रश्न पूछे गए थे।
इस प्रतियोगिता में 200 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 102 प्रतियोगियों ने भागीदारी की जिसमें जूलोजी विभाग की मुस्कान ने प्रथम स्थान, कैमिस्ट्री विभाग की भारती ने दूसरा स्थान व कामर्स विभाग की विनिता गुप्ता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गुलजारी लाल नंदा केन्द्र के निदेशक प्रो. एलके गौड ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्र-छात्राओं को विशेष प्रेरणा प्रदान करती है।
इस प्रतियोगिता के आयोजन में तकनीकी विशेषता रखने वाले डॉ. प्रवीण कुमार कौशिक, आईबी कालेज पानीपत तथा प्रदीप कुमार का सहयोग सराहनीय रहा।