Home Kurukshetra News कोरोना काल में प्रत्येक नागरिक को रखना चाहिए स्वच्छता पर फोकस:सुधा

कोरोना काल में प्रत्येक नागरिक को रखना चाहिए स्वच्छता पर फोकस:सुधा

by ND HINDUSTAN
0 comment

विधायक सुभाष सुधा ने किया स्वच्छता अभियान का निरीक्षण

अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश,सेक्टरों के साथ-साथ हर वार्ड में चल रहा है स्वच्छता अभियान

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि कोरोना काल में शहर को स्वच्छ रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को स्वच्छता पर विशेष फोकस रखना होगा। अगर थानेसर शहर स्वच्छ होगा तो निश्चित ही कोरोना का प्रभाव स्वयं कम हो जाएगा। इस शहर को स्वच्छ बनाने के लिए नगर परिषद के कर्मचारी पूरी मेहनत और लग्न के साथ कार्य कर रहे है। वे सोमवार को सैक्टरों में चल रहे स्वच्छता अभियान का औचक निरीक्षण करने के उपरांत अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे।

इससे पहले विधायक सुभाष सुधा ने सैक्टर-2, 5, 7 सहित वार्डों की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया और यहां पर अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर के वार्डों और सैक्टरों के क्षेत्र के हिसाब से बेशक सफाई कर्मचारियों की संख्या कम है, लेकिन कर्मचारियों की टीमें बनाकर सभी जगहों पर सफाई करवाई जा रही है। यह सफाई कर्मी कोरोना योद्घा के दायित्व को बखुबी निभा रहे है। इन कर्मचारियों की जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है।

उन्होंने नप अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई कर्मचारियों को जिन-जिन संसाधनों की जरुरत है, वह संसाधन उपलब्ध करवाएं जाए और प्रत्येक सफाई कर्मचारी को मास्क, गल्बस और सेनिटाईजर उपलब्ध करवाया जाए, क्योंकि सफाई कर्मचारी अस्पतालों, कोविड केयर सेंटर, कंटेनमेंट जोन में सफाई कर रहे है। इन संवेदनशील क्षेत्रों में सफाई करना अपने आप में एक चुनौती है, इस चुनौती को यह सफाई कर्मचारी सहज स्वीकार कर शहर को स्वच्छ बनाने में लगे हुए है।

ऐसे समय में लोगों को भी अपने दायित्व का निर्वाह करना चाहिए और शहर को स्वच्छ बनाने में प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। उन्होंने सभी से अपील की है कि कोरोना महामारी से बचने के लिए अपने घरों में ही रहे, अगर किसी जरुरी कार्य से बाहर निकलना है तो मास्क अवश्य पहने। सबको अपनी सुरक्षा स्वयं करनी चाहिए।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?