किसानों और गरीबों को ताकतवर बनाना उदेश्य है गठबंधन सरकार का:दुष्यंत
न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र-शाहाबाद, 14 अगस्त। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश के किसानों और गरीबों को ताकतवर बनाने के लिए भाजपा और जजपा की गठबंधन सरकार नीतियां और योजनाएं लागू कर रही है। इस सरकार ने कोविड महामारी के बावजूद किसानों की फसलों का एक दाना खरीदने का काम किया। इस सरकार ने फसलों को खरीदने के लिए ऐसी व्यवस्था बनाई की किसान को फसल को बेचने के लिए एक दिन के लिए भी मंडी में नहीं रहना पड़ा और फसलों का भूगतान भी आनलाईन प्रणाली से करने का काम किया। इतना ही नहीं सरकार धान, मक्का और बाजरा की फसल को खरीदने के लिए भी इसी प्रकार की व्यवस्था बनाएगी और फसलों का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शुक्रवार को शाहबाद अनाज मंडी में किसानों द्वारा जजपा-भाजपा सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर आयोजित धन्यवाद समारोह में बोल रहे थे। इससे पहले उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जजपा के प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह, शाहबाद के विधायक रामकरण काला को किसानों ने स्मृति चिन्ह, शाल, पगड़ी व हल भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री नेे शाहबाद विधायक द्वारा हल्के की रखी गई मांगों को पूरा करते हुए कहा कि छोटे गांव को 15-15 लाख और बड़े गांवों को 20-20 लाख की राशि विकास कार्यों के लिए दी जाएगी और गांवों के इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबुत करने का काम किया जाएगा। इस हल्के में विधायक के प्रस्ताव के अनुसार सडक़ों का निर्माण किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि महामारी के बावजूद सरकार ने प्रदेश में किसानों की फसलों को खरीदने, महामारी से बचाने के उदेश्य से 4 गुणा खरीद सेंटर बनाए गए और गेंहू खरीद के सीजन के दौरान किसानों और व्यापारियों का भरपूर सहयोग रहा। इस महामारी के दौरान शाहबाद में सूरजमुखी फसल खरीद के दौरान पोर्टल बंद हुआ और विधायक रामकरण काला ने इस विषय को उनके संज्ञान में लाया। इसके बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलने के बाद पोर्टल को खुलवाया और 9 हजार किसानों का पंजीकरण करके सूरजमुखी की फसल को खरीदा गया, इसमें किसानों का भी भरपूर सहयोग रहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब-जब सरकार ने नई व्यवस्था बनाने का काम किया, उस-उस समय विपक्ष ने बदलाव को घोटाले का स्वरुप देकर लोगों को घुमराह करने का प्रयास किया। अभी हाल में ही विपक्षी नेताओं ने राजस्व विभाग में रजिस्ट्री घोटाला बताकर लोगों को गुमराह किया, लेकिन प्रदेश की जनता जानती है कि विपक्ष ने अपने कार्यकाल में किस प्रकार के कार्य किए और उनके कार्यकाल में हुए कार्यो की अभी भी जांच चल रही है। इस सरकार ने व्यवस्था सुधारने पर पूरा फोकस किया है और सभी प्रणालियों को पारदर्शी बनाने के लिए व्यवस्था बनाई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उन्होंने स्वयं मिलकर एक ऐसी व्यवस्था बनाई है ताकि किसानों और गरीबों को ताकतवर बनाया जा सके। इतना ही नहीं उन्होंने जजपा प्रदेशाध्यक्ष से यह भी कहा है कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से मिलकर दोनों संगठन एक ऐसा सैल तैयार करे जो सरकार की योजनाओं को किसानों, मजदूरों और हर वर्ग तक पहुंचाने का काम करे। उन्होंने कहा कि सरकार ने शाहबाद ही नहीं जिस-जिस क्षेत्र में फल और सब्जियों की खेती होती है, उस-उस क्षेत्र के किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए भावांतर भरपाई योजना लागू की है। इस योजना में 13 प्रकार की फल और सब्जियों को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश के जिन होनहार विद्यार्थियों ने 90 से 99 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है, उन विद्यार्थियों को सरकार रोजगार विभाग के माध्यम से प्रशिक्षण देने की व्यवस्था बनाएगी। इसके लिए सरकार देश की सर्वेश्रेष्टï निजी ऐजेंसी का चयन करेगी जो आनलाईन प्रणाली से युवाओं को प्रशिक्षण देग। इससे प्रदेश के युवा सक्षम बनेंगे और रोजगार में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा सरकार विशेष कौशल विकास प्रशिक्षण देने का काम भी किया है। इसके लिए सिरसा में विश्वकर्मा विश्वविद्यालय में कौशल विकास प्रशिक्षण शुरु किया हे। इस प्रकार के कौशल विकास के प्रशिक्षण केन्द्र प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में खोले जाएंगे। उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अभी हाल में ही मंत्रीमंडल ने दो अहम फैसले लिए जहां पंचायती राज में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत के आरक्षण को बढ़ाकर 50 प्रतिशत और बीसीए वर्ग के लिए भी 8 प्रतिशत की हिस्सेदारी सुनिश्चित कर दी है। जननायक जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने कहा कि पहली बार प्रदेश सरकार ने गेहूं की खरीद के लिए करीब 1800 खरीद केन्द्र बनाएं, इन खरीद केन्द्रों के बनने से किसानों को कोई समस्या नहीं आई और ना ही किसी किसान को अपनी फसल बेचने के लिए रात गुजारनी पड़ी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दोनों ही किसानों की समस्या का समाधान पलभर में कर देते है। उन्होंने कहा कि युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार मिले इसके लिए प्रदेश सरकार ने हरियाणा प्रदेश के युवाओं के लिए 75 प्रतिशत सीट आरक्षित की है। विधायक रामकरण काला ने सूरजमुखी की फसल सही समय पर और सही दाम पर बिकने पर उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उपमुख्यमंत्री के प्रयासों से सूरजमुखी का एक-एक दाना बिका है। उन्होंने कहा कि वे पूरी कोशिश करेंगे कि शाहबाद शुगर मिल कम से कम 15 दिन पहले चले क्योंकि कोविड-19 के चलते लेबर कम है, शुगर मिल के पहले चलने से किसानों को भरपूर फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से जमीदार और आढती का तालमेल है वह तालमेल आगे भी ऐसे ही रहेगा। प्रदेश सरकार की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है जो भी कार्य विधानसभा से सम्बन्धित होते है वह बिना किसी भेदभाव के प्राथमिकता के आधार पर समय सीमा के अंदर पूरे किए जा रहे है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री से कुछ गांवों से सम्बन्धित सडकों की तथा शाहबाद के बस स्टैंड के पास अंडर पास की और हल्के में बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर जी के नाम पर कॉलेज खोलने की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस भी किसान को अगर कोई काम हो तो वह उनके पास ना आएं बल्कि वे खुद उस किसान के पास जाएंगे तथा समस्या का समाधान करेंगे। जजपा के जिला अध्यक्ष सरदार कुलदीप सिंह मुल्तानी ने भी समारोह को सम्बोधित किया और सूरजमुखी की फसल सही दाम पर और सही समय पर बिकने पर उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इसके अलावा समारोह के प्रदेश प्रभारी माया राम, हल्का अध्यक्ष सूबे सिंह त्यौडी, कुलदीप जखवाला सहित जजपा के कई वरिष्ठï नेताओं ने समारोह को सम्बोधित किया। इस मौके पर आयोजकों की ओर से उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जजपा की वरिष्ठï नेता डा. संतोष दहिया, प्रोफेसर रणधीर सिंह, चौधरी होशियार सिंह, जोगध्यान, राम मेहर ठाकुर, योगेश शर्मा, नरेन्द्र कुमार, जिला परिषद सदस्य सुकरम पाल, राजू त्यौड़ा, राज रानी, पूर्व चेयरमैन मियां सिंह, डा. प्रवीण शर्मा सहित किसान व जजपा और भाजपा के वरिष्ठï कार्यकर्ता उपस्थित थे।