न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानन्द महाराज के आशीर्वाद से शनिवार को जीओ गीता की ओर से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुरुक्षेत्र इकाई को सहायता सामग्री भेंट की गई। गीता ज्ञान संस्थानम् में जीओ गीता के जिला प्रधान हंसराज सिंगला तथा केडीबी के सदस्य विजय नरूला ने मिशन अरोग्यम अभियान हेतु सेनेटाइजर, मास्क, ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर, स्ट्रीमर, फेस शील्ड व अन्य सामग्री भेंट की गई। यह सामग्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला प्रमुख डॉ. सौरभ त्रिखा, हिमांशु ठाकुर, पवन तथा दिनेश को दी गई।
जीओ गीता द्वारा दी गई इस सामग्री को विद्यार्थी परिषद कोरोना से बचाव के लिए छात्र-छात्राओं में वितरीत करेंगें। जीओ गीता से जुडे विजय नरूला ने बताया कि गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी की प्रेरणा से संस्थान द्वारा जरूरतमंद लोगों को कोरोना से बचाव हेतु सामग्र्री वितरीत करने का सिलसिला पूरे प्रदेश में शुरु किया गया है।
इसका मुख्य केंद्र गीता ज्ञान संस्थानम् कुरुक्षेत्र में बनाया गया है। जरूरतमंद लोगों को यह सामग्री देने के साथ-साथ भोजन की व्यवस्था भी की गई है। इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने सामग्री भेंट करने पर स्वामी ज्ञानांनद जी महाराज व जीओ गीता के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोरोना से बचाव के लिए यह सामग्री विद्यार्थी परिषद छात्र छात्राओं में वितरीत करेगी।