Home Kurukshetra News स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार कर रही है सरकार:बनवारी

स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार कर रही है सरकार:बनवारी

by ND HINDUSTAN
0 comment

हरियाणा के सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल ने कुरुक्षेत्र में किया राष्ट्रीय ध्वजारोहण

न्यूज डेक्स संवाददाता

 कुरुक्षेत्र, 15 अगस्त। हरियाणा के सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल ने कहा कि आजादी बड़ा ही प्यारा शब्द है। इस शब्द का ख्याल आते ही मन में जो भाव उत्पन्न होता है उसे शब्दों में व्यक्त करना नामुमकिन है। यह जताने की नहीं बल्कि महसूस करने का भाव है और इसे वही व्यक्ति या प्राणी महसूस कर सकता है जिसने कभी न कभी किसी न किसी रूप में गुलामी का दंश झेला हो। आजादी को वह पंछी महसूस कर सकता है जो बरसों से पिंजरे में कैद है, खुलकर जीने का नाम आजादी है, आजादी ईश्वर का दिया एक बेशकीमती तोहफा है और प्रत्येक व्यक्ति को इसकी कद्र करनी चाहिए। इसलिए आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर हमें आजादी को सहेजकर रखने का संकल्प लेना चाहिए।

सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल शनिवार को थानेसर अनाज मंडी में जिला प्रशासन की तरफ से आयोजित जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में बोल रहे थे। इससे पहले सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल, थानेसर विधायक सुभाष सुधा, उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा, पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी, पूर्व विधायक डा. पवन सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, जिला परिषद के चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी ने लघु सचिवालय के प्रांगण में शहीदी स्मारक पर पुष्पचक्र भेंटकर शहीदों को श्रृद्धाजंलि दी। इसके पश्चात सहकारिता मंत्री ने थानेसर अनाज मंडी प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर ध्वजारोहण किया और परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रशासन की तरफ से रंग-बिरंगे गुब्बारें हवा में छोड़े।

सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल ने परेड की सलामी लेने के उपरांत प्रदेश वासियों को स्वंतत्रता दिवस के पावन पर्व की बधाई देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की एकता, सम्मान और समर्पण का प्रतीक हैं। मातृभूमि के लिए बलिदान देने वाले सभी स्वतंत्रता सैनानियों के प्रति आज राष्ट्र अपनी कृतज्ञता प्रकट कर रहा हैं। इस राष्ट्रीय पर्व को पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा हैं और महात्मा गंाधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रामप्रसाद बिस्मिल, अस्फाक उला खान, शहीद भगत सिंह, चंद्र शेखर आजाद को भी याद किया जा रहा हैं।

उन्होंने कहा कि इस बार का स्वतंत्रता दिवस हम कोविड-19 जैसी महामारी के साये में मना रहे हैं। इस महामारी ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है और एक दौर तो ऐसा भी आया जब अपने-आपको महाशक्ति बताने वाले देश भी इसके सामने लाचार नजर आए। लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ऊर्जावान व गतिशील नेतृत्व में भारत ने धैर्य और संयम से काम लिया और इस महामारी का डटकर मुकाबला किया। यही कारण है कि भारत में इसके संक्रमितों की मृत्यु-दर पश्चिमी देशों के मुकाबले बेहद कम है और रिकवरी दर भी लगातार बढ़ रही है।

हरियाणा में तो रिकवरी दर 83 प्रतिशत से भी अधिक हो गई है। देश के असंख्य डॉक्टरों, नर्सों, पैरा-मेडिकल स्टाफ, पुलिस कर्मचारियों, सफाई कर्मचारियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं आदि ने कोरोना योद्धा के रूप में मानवता की महान सेवा की है। उनमें से कुछ आज यहां उपस्थित हैं। मैं आप सबका अभिनंदन करता हूं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक विकास के लिए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि योजना, आपकी बेटी-हमारी बेटी और हरियाणा कन्या कोष समेत कई योजनाएं शुरू की गई हैं, 9वीं से 12वीं कक्षा तक की छात्राओं के लिए शिक्षा संस्थानों तक सुरक्षित यात्रा हेतु छात्रा परिवहन सुरक्षा योजना चलाई जा रही है, महिला एवं किशोरी सम्मान योजना और मुख्यमंत्री दूध उपहार योजना शुरू की गई हैं।

ये दोनों योजनाएं गरीब परिवारों के बच्चों और महिलाओं में कुपोषण खत्म करने और उन्हें बीमारियों से बचाने में कारगर साबित होंगी। हरियाणा पुलिस में महिला पुलिसकर्मियों की संख्या 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने का निर्णय लिया गया है, प्रदेश में पहली महिला रिजर्व पुलिस बटालियन के गठन को मंजूरी दी गई है, महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष रूप से 31 महिला थाने खोले गए हैं, इसके अलावा महिला हेल्पलाइन 181, दुर्गा शक्ति ऐप और दुर्गा शक्ति वाहिनी शुरू की गई है, सरकार ने 12 साल तक की बच्ची से बलात्कार पर फांसी की सजा का प्रावधान किया है।

कार्यक्रम के अंत में उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने जिला प्रशासन की तरफ से मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान मुख्यातिथि ने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले कोरोना यौद्घाओं प्रंसश पत्र देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम के मंच का संचालन एआईपीआरओ बलराम शर्मा ने किया। इस मौके पर विधायक सुभाष सुधा, लाडवा विधायक मेवा सिंह, उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शारदा, पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी, एडीसी वीना हुड्डा, एसडीएम अखिल पिलानी, सीजेएम डा. कविता काम्बोज, डीआरओ डा. चंादी राम चौधरी, शुगर फैड के चेयरमैन हरपाल सिंह चीका, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, जिला परिषद चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी, पूर्व विधायक डा. पवन सैनी, भाजपा नेता लाडीपाल, हरमेश सिंह, रामपाल पाली, सूरजभान कटारिया, के साथ-साथ अन्य अधिकारी, न्यायाधीश व गणमान्य लोग मौजूद थे।

बाक्स

दो मिनट का मौन रखकर कोराना योद्घाओं को दी श्रद्धाजंलि

मंत्री डा. बनवारी लाल, विधायक सुभाष सुधा, विधायक मेवा सिंह, उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा, पुलिस अधीक्ष आस्था मोदी, पूर्व विधायक डा. पवन सैनी, जिप चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी, भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर सहित तमाम अधिकारियों, कर्मचारियों ने कोरोना योद्घा एलएनजेपी के अतिरिक्त वरिष्ठï चिकित्सा अधिकारी स्वर्गीय डा. जगबीर सिंह सिंधू व सुभाष मंडी चौंकी से सिपाही स्वर्गीय विजय कुमार के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्घाजंलि दी और इन दोनों कोरोना योद्घाओं के परिजनों को सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल ने सम्मानित किया।

बाक्स

सहकारिता मंत्री को जन सम्पर्क विभाग की तरफ से भेंट की कार्यक्रम के दौरान की तस्वीर

सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल को जिला सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग की तरफ से उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा, डीआईपीआरओ डा. नरेन्द्र सिंह, एआईपीआरओ बलराम शर्मा, संजीव कुमार, विक्रम सैनी, पंकज धीमान ने स्वतंत्रता दिवस के ध्वजारोहण व कार्यक्रम की अन्य तस्वीर भेंट की है।

बाक्स

विधानसभा अध्यक्ष ने किन-किन को किया सम्मानित

सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल कार्यक्रम में कोरोना योद्घाओं व विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को भी सम्मानित किया, जिनमें उमंग संस्था से देवी लाल बारना, दर्शन कैत, डा. गौरव चावला, डा. अरविंद चहल, डा. अरूण गिलहोत्रा, डा. चेतू सिंह, डा. अशोक कुमार, डा. विनोद पैथालोजिस्ट, मनजीत कौर नर्सिंग सिस्टर, कर्मवीर एलटी, जस्सी वार्ड अटैंडेंट, पंकज, लक्ष्मी देवी आशा वर्कर, प्रवीण गिल, मनप्रीत कौर, डा. प्रदीप बदवार, डा. शिल्पा मनचंदा, नरेश कुमार सैनी, बिन्दु राय, कुसुम, विकास सिंह, राजपाल निरीक्षक, सुमन देवी महिला उप निरीक्षक, सतविन्द सिंह, प्रवेश कुमार, कुलदीप सिंह, सुनील कुमार, गुरप्रीत महिला सिपाही, अनिल कुमार, हरदीप सिंह, मोहित कुमार, हाकम सिंह, सतबीर सिंह, धर्म सिंह, रणपाल सिंह, सतीश कुमार, नरमैल सिंह, सुमित कुमार, हरबंस सिंह, डा. कुमार आनंद, सत्यवीर सिंह, डा. कुलवंत, डा. रविकांत, डा. महीपाल, डा. प्रेम चंद, डा. संतोष, डा. मोनिका, डा. प्रवीण शर्मा, मनजीत सिंह, डा. गुरप्रीत सिंह, डा. महेन्द्र, डा. भारत परासर, विकास, अभिमन्यू, छत्रपाल, साल्विया, रण सिंह, अनुराधा, अभिनव, कुलदीप, अमनदीप, रमेश, सागर, सुरेश, सुखदेव, रवि, विकास, विपिन, अनिल, अजायब, कुलदीप, धर्म सिंह, प्रकाश, रमेश, लखन, जुम्मन, गुरचरण, जसबीर, सुरेन्द्र, पवन, राकेश, विकास, कृष्ण, सुभाष, सुनील, विशाल, राजपाल, दलविन्द्र, रामपाल, राजेश, प्रभात, यशपाल तनेजा, नितिन, सचिन, शिशुपाल, सौरव, गौरव, आशिष, अश्वनी सैनी, मनीक, सुखप्रीत, कर्मवीर, धर्मवीर, रोहित, गौरव, गौपाल, गौरव कुमार, जसमेर सिंह, अशोक, अजित सिंह, शमिक, राम मेहर, राजीव कुमार, बाज सिंह, मदन लाल, रमेश, बलविन्द्र, अनिल कुमार, सुशील, कर्ण, ध्यान सिंह, मलकीत, अनिश टिंडल, पुनित चौहान, प्रवीण मेहला, आशु, प्रवीण, नितिन अत्री, जयदेव आर्य, विपिन, विक्रम, मनदीप शर्मा, मनोज कुमार, संत लाल, अशोक, बलिया राम, परविन्द्र सिंह, वेद प्रकाश, अमन, विनोद कुमार, विकास सैनी, गौरव कुमार, रमन शर्मा, सचिन, प्रशांत, प्रवीण, कार्तिक पंवार, देवांगशु चौधरी, रोहित कुमार, निकुंज गोयल, आर्यन गोयल, संदीप कक्कड, अक्षित तंवर, जेवेल खुराना, अंकुश गोयल, कंद्रप कौशिक, दिपांशु प्रसाद, कर्ण आगी, ईशांत लालड, वरेन्या, हरीश वर्मा, लोकश कुमार, अर्पित मदान, तरूण, गौतम बंसल, नरेन्द्र कश्यप, नरेश कुमार, मक्खन सिंह, नवीन, धीर सिंह, अमित शर्मा, डा. आर ऋषि, डा. सुरेन्द्र मेहता, डा हिमांशु, तेजपाल सिंह, सुनील कुमार, विवेक भारद्वाज, विनोद शर्मा, सुरेन्द्र माजरी, सुभाष बठला, नरेश चंद्र, डा. सोनल गुप्ता, सुरेन्द्र मेहला, एएसआई रणबीर, विशाला मदान, हिना मदान, दीपक चौपड़ा, प्रदीप झाम्ब, कुलदीप चौपड़ा, आशु बजाज, विजय बजाज, सुरेन्द्र सुधा, अजय मदान, राजू सेठी, जरनैल सिंह, डा. अनुराग कौशल, डा. सुरेन्द्र मेहता, डा. हिमांशु जैन, अरुण झाम्ब शामिल है, को प्रंशसा पत्र देकर सम्मानित किया।बाक्समुख्यातिथि डा. बनवारी लाल ने राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय जंदेड़ी की छात्रा सानिया को 10वीं कक्षा में प्रथम आने पर सम्मानित किया। इस मौके पर सानिया को मोबाईल भेंट किया गया। सानिया के साथ शिव कृपा ट्रेडिंग कम्पनी के रोहित शर्मा भी मौजूद थे।बाक्समहिला पुलिस की टुकड़ी रही परेड में प्रथमस्वतंत्रता दिवस समारोह पर महिला पुलिस की टुकड़ी प्रथम स्थान पर रही, जिला पुलिस की टुकड़ी दुसरे और होमगार्ड के जवानों की टुकड़ी तृतीय स्थान पर रही। हालांकि कोरोना महामारी को देखते हुए सिर्फ तीन ही टुकडिय़ों को परेड में शामिल किया गया था। इस परेड की कमान डीएसपी हरप्रीत सिंह ने सम्भाली थी। इस समारोह में सभी टुकडिय़ों ने शानदार मार्च पास्ट किया।

बाक्स

शिक्षा विभाग के शिक्षकों ने स्वागत गीत व देशभक्ति गीत दी प्रस्तुति

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को रंगमय बनाने के लिए दो सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें मुख्यातिथि के लिए एक स्वागत गीत की प्रस्तुती किया गया और कार्यक्रम में एक देशभक्ति गीत की भी प्रस्तुती दी गई।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?