Home Kurukshetra News कुरुक्षेत्र में 169 लोगों ने जीत कोरोना की जंग,रिकवरी रेट आंकड़ा बढ़कर 91.52 प्रतिशत

कुरुक्षेत्र में 169 लोगों ने जीत कोरोना की जंग,रिकवरी रेट आंकड़ा बढ़कर 91.52 प्रतिशत

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र में कोरोना के मरीज तेजी के साथ ठीक होकर घर जा रहे है, इस जिले में कोरोना के मरीजों का रिकवरी आकंड़ा बढकऱ 91.52 फीसदी पर पहुंच चुका है और शनिवार को एक ही दिन में 169 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके है। इस जिले में अब तक 19210 मरीज कोरोना की जंग जीत चुके है। इस समय जिले में महज 1498 मरीज ही एक्टिव है। जिला सिविल सर्जन डा. संत लाल वर्मा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में कोरोना की जंग जीतने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है, इससे कोरोना से रिकवरी केसों में सुधार में बढौतरी हो रही है।

इस समय कुरुक्षेत्र में 91.52 फीसदी मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में सैम्पल पाजिविटी रेट 6.24 फीसदी है। इसके साथ-साथ कुरुक्षेत्र से 169 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ-साथ कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 105 नए केस सामने आए है। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 19210 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। अहम पहलू यह है कि अभी तक लिए गए 337569 में से 315398 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। उन्होंने कहा कि कोरोना पाजिटिव गांव अजराना कलां निवासी 68 वर्षीय बुजुर्ग, हाउसिंग बोर्ड शाहबाद निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग, गांव बाबैन निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति, गांव नलवी निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति, गांव छलौंदी निवासी 33 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हो गई है।

इस जिले में अब तक 20989 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 337569 में से 315398 सैम्पल की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। इनमें से 19210 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 281 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 1498 एक्टीव केस है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?