न्यूज डेक्स हरियाणा
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने निगरानी एवं समन्वय विभाग की प्रधान सचिव तथा अंबाला मंडल की आयुक्त दीप्ति उमाशंकर की सेवाएं 31 मई से केन्द्र सरकार को सौंपने का निर्णय लिया है। गौरतलब है कि दीप्ति उमाशंकर की नियुक्ति कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, भारत सरकार में अतिरिक्त सचिव के तौर पर हुई है।
इसके अलावा, हरियाणा सरकार ने अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी हेमा शर्मा को महिला एवं बाल विकास विभाग की निदेशक तथा विशेष सचिव, हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सचिव तथा हरियाणा महिला विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा है।