Home Uncategorized मिट्टी भर्ती में लाखों के भ्रष्टाचार का आरोप,निष्पक्ष जांच की मांग,ज्ञापन सौंपा

मिट्टी भर्ती में लाखों के भ्रष्टाचार का आरोप,निष्पक्ष जांच की मांग,ज्ञापन सौंपा

by ND HINDUSTAN
0 comment

ज्ञापन निकाय निदेशक जयपुर, उप-निदेशक बीकानेर व कलैक्टर हनुमानगढ़ को भी प्रेषित

जितेंद्र बंसल/ न्यूज डेक्स संवाददाता

हनुमानगढ़ पीलीबंगा, 16 अगस्त। नगर पालिका प्रशासन द्वारा कस्बे के वार्ड नंबर.-17 के जोहड़ (गिनाणी) में मिट्टी भर्ती के नाम पर किए गए लाखों रुपए के भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग को लेकर सुशील बिश्नोई सहित अनेक वार्डवासियों ने एस.डी.एम. प्रियंका तलानियां को एक संयुक्त हस्ताक्षरित ज्ञापन सौंपा हैं।

ज्ञापन के अनुसार नगरपालिका प्रशासन द्वारा निविदा सूचना संंख्या 08/2018-19 में कार्य संख्या 12 में जोहड़ में मिट्टी भर्ती कार्य एक कंट्रक्शन कंपनी कंपनी को दिया गया। उक्त कार्य में संबंधित ठेकेदार द्वारा नगरपालिका अधिकारियों व कर्मचारियों से सांठगांठ कर नाम मात्र की मिट्टी डलवाई गई व शहर के विभिन्न वार्डों के कचरे को उक्त जोहड़ में डालकर लाखों रुपए का भ्रष्टाचार किया गया। ज्ञापन में बिश्नोई ने बताया कि वार्ड 17 के जोहड़ को विभिन्न वार्डों से एकत्रित किया गया मलबा, कचरा, गंदगी आदि डालकर जोहड़ की भराई की गई हैं।

उक्त कचरे से निकलने वाली दुर्गंध वार्ड के पूरे वातावरण को दूषित कर रही है। जिसकी वजह से आसपास के लोगों को रहना दुभर हो गया है। गंदगी से वार्ड में भयंकर महामारी फैलने की भी आशंका बनी हुई है। बिश्नोई ने बताया कि एक तरफ से आमजन में कोरोना महामारी की तलवार लटक रही हैं, वहीं दूसरी तरफ पालिका प्रशासन की गलत नीतियों की वजह से वार्ड में क्षय रोग फैलने की संभावना प्रबल होती जा रही है। ज्ञापन में बिश्नोई ने एस.डी.एम. महोदया से जोहड़ को मिट्टी की जगह शहर की गंदगी से भरने व कचरे से उठने वाली दुर्गंध का स्थायी समाधान करवाने की मांग की हैं,ताकि वार्डवासियों को भयंकर बीमारी से समय रहते बचाया जा सके। बिश्नोई ने इस आशय का ज्ञापन नगर निकाय विभाग के निदेशक जयपुर, उप-निदेशक बीकानेर व जिला कलैक्टर हनुमानगढ़ को भी प्रेषित किए हैं। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?