न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। सामाजिक संस्था यूथ वीरांगना द्वारा पिपली के देवीलाल पार्क में पक्षियों के लिए दाने व पानी का प्रबंध किया है। इसके लिए पार्क में पेडों में मिट्टी के सकोरे बांधे गए हैं। इतना ही नही सकोरों में रोजाना पक्षियों के लिए दाने व पानी डालने का कार्य भी संस्था के सदस्य ही करेंगें। यूथ वीरांगना संस्था की सदस्य निर्मल ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संस्था द्वारा पक्षियों के लिए दाने व पानी का प्रबंध किया है।
शनिवार को संस्था से जुडी सदस्यों ने पिपली में देवीलाल पार्क व सेक्टर 5 के पार्क में पेडों पर मिट्टी के कसोरे बांधे गए हैं। इन कसोरों में रोजाना संस्था से जुडी सदस्य दाने व पानी डालने को कार्य भी करेंगी। निर्मल ने जानकारी देते हुए कहा कि यूथ वीरांगनायें एक रजिस्टर्ड संस्था है जो अपने-अपने जिलों मे पौधारोपण, पक्षियों के लिए दाना-पानी का प्रबंध, गरीब की शादी मे सहयोग, गरीब बच्चो को मुफ्त शिक्षा दिलवाना, नारी शक्ति को सिलाई सिखाकर आत्मनिर्भर बानाने आदि कार्य करती है।
इसके अतिरिक्त नशे को जड़ से खत्म करने के लिये प्रयासरत है ताकि एक स्वच्छ समाज की स्थापना हो सके और भारत सोने की चिडिया कहलाए। इस मौके पर संस्था की सदस्या रानी, प्रीति, गुड्डी, बबली, सुदेश, निर्मल, शिवानी, रुमा सहित अन्य मौजूद रहीं।