कुरुक्षेत्र में मनाया गया 452 वां सालाना उर्स मुबारक
न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र,17 अगस्त। दरगाह हजरत शेख जलालुदीन फारूकी चिश्ती साबरी का 452वां सालाना उर्स मुबारक संपन्न हुआ। प्रतिवर्ष धूमधाम से आयोजित होने वाला उर्स मुबारक का कार्यक्रम इस साल कोरोना महामारी की वजह से सांकेतिक तौर पर ही आयोजित किया गया जिसमें दरगाह खादीम धूप शाह साबरी की अगुवाई में कुरान खानी, फातिहा व गुस्ल आदि की मुख्य रस्में सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए करवाई गई।
गौरतलब है कि इस वर्ष देश के विभिन्न राज्यों यूपी, पंजाब, दिल्ली, उत्तरांचल, हैदराबाद आदि के जायरिनों को दरगाह पर आने से मना किया गया था जिसके चलते कुछ स्थानीय लोगों ने ही दरगाह पर उर्स मुबारक के अवसर पर हाजरी दी। वही अन्य राज्यों के श्रद्धालुगणों ने अपने-अपने इलाकों में उर्स मुबारक की दुरूद-फतिहा का आयोजन किया। इस अवसर पर दरगाह में चादर, प्रसाद व फूल पेश कर दुनिया से कारोना महामारी के खात्मे, आपसी भार्ईचारे व मुल्क की तरक्की की दुआए मांगी गई।
इस अवसर पर बाबा फरीद सर्वधर्म, सदभावना सोसायटी के अध्यक्ष सरदार मंजूर सिंह, गुंलाम जिलानी, डा. आबिद, प्रीतम सिंह, अफजाल, शरीफ खान, मस्जिद प्रधान लियाकत अली साबिर, शम्शाद, इकबाल, साजिद, मुश्ताक, अविनाश कौर, संतोष आदि ने बाबा के दरबार में हाजरी दी।