Home Kurukshetra News 20 जून तक पंजाब सरकार ने लगाई तबादलों व तैनातियों पर पूरी तरह रोक

20 जून तक पंजाब सरकार ने लगाई तबादलों व तैनातियों पर पूरी तरह रोक

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स पंजाब

चंडीगढ़।पंजाब सरकार द्वारा तबादलों/तैनातियों पर 20 जून तक मुकम्मल रोक लगा दी गई है। इस संबंधी जानकारी देते हुए एक प्रवक्ता ने बताया कि पर्सोनल विभाग द्वारा 30-04-2021 को पंजाब राज्य के विभागों/संस्थाओं में सरकारी अधिकारियों/कर्मचारियों के आम तबादलों और तैनातियों का समय 31-05-2021 तक रखा गया था।

उन्होंने आगे बताया कि 27-05-2021 को एक और पत्र के द्वारा कोविड की स्थिति के मद्देनजऱ तबादलों/तैनातियों पर तारीख़ 05-06-2021 तक रोक लगाई गई थी। अब सरकार द्वारा इस मामले को फिर से विचारते हुए यह फ़ैसला लिया गया है कि कोविड की महामारी के मद्देनजऱ तबादलों/तैनातियों पर 20-06-2021 तक मुकम्मल रोक होगी।

प्रवक्ता के अनुसार जिन प्रशासनिक विभागों द्वारा तबादलों/तैनातियों के आदेश दिए जा चुके हैं, उन पर भी 20-06-2021 तक रोक लगाई जाएगी।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?