न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र से 21171 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके है। इस समय कुरुक्षेत्र में पाजिटिव मरीजों की रिकवरी दर का आंकड़ा 96.94 फीसदी है। आमजन के सहयोग से ही प्रशासन कोरोना की चैन को तोडऩे में सफल रहा है। इस जिले में अब कोरोना के संक्रमण का प्रभाव तेजी के साथ कम हो रहा है और लोग ठीक होकर अपने घरों को लौट रहे है।
इस जिले में अब तक 21171 लोगों कोरोना की जंग को जीत चुके है और जिले में अब सिर्फ 324 ही कोरोना एक्टिव केस है। जिला सिविल सर्जन डा. संत लाल वर्मा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में कोरोना की जंग जीतने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है, इससे कोरोना से रिकवरी केसों में सुधार में बढौतरी हो रही है। इस समय कुरुक्षेत्र में 96.94 फीसदी मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में सैम्पल पाजिविटी रेट 5.92 फीसदी है।
इसके साथ-साथ कुरुक्षेत्र से 41 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ-साथ कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 21 नए केस सामने आए है। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 21171 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। अहम पहलू यह है कि अभी तक लिए गए 369399 में से 346861 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है।
इस जिले में अब तक 21841 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 369399 में से 346861 सैम्पल की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। इनमें से 21171 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 344 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 324 एक्टीव केस है।