Home Kurukshetra News भाजपा की वाशिंग मशीन में नारदा स्कैम के दाग धोकर सपरिवार टीएमसी लौटे मुकुल राय

भाजपा की वाशिंग मशीन में नारदा स्कैम के दाग धोकर सपरिवार टीएमसी लौटे मुकुल राय

by ND HINDUSTAN
0 comment

बंगाल में ताश के पत्तों की तरह बिखर जाएगी भाजपा-सुखेंदु शेखर राय

न्यूज डेक्स बंगाल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी की कहावत के अनुसार नारदा शारदा स्कैम में आरोपी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल राय सपरिवार भाजपा की वाशिंग मशीन में धुल कर टीएमसी में आज वापिसी कर गए हैं।ममता बैनर्जी मंच अपने भाषणों में अक्सर भाजपा पर यह आरोप लगाती रहीं हैं कि भाजपा जिन विपक्षी दलों के नेताओं को भ्रष्टाचारी और गंभीर आरोप लगाती है,उनके भाजपा में जाने पर वे साफ सुथरी छवि के हो जाते हैं। मंच से ममता अपनी खास शैली में यह भी कहतीं सुनी हैं कि विपक्षी दलों के भ्रष्टाचारी भाजपा की वाशिंग मशीन में साफ सुथरी छवि के हो जाते हैं।

इधर मुकुल राय की वापिसी पर पश्चिम बंगाल के नेता मुकुल राय पर तंज कसते हुए उन्हें मीर जाफर की उपमा दे रहे हैं। एक जमाने में टीएमसी के कद्दावर नेता रहे मुकुल राय चार साल पहले भाजपा में शामिल हो गए थे।आज अपने पुत्र के साथ मुकुल राय पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी की मौजूदगी में टीएमसी में शामिल हुए और उनका पार्टी में आने पर ममता बैनर्जी ने स्वागत किया हैं। वहीं टीएमसी के नेता सुखेंदु शेखर राय ने ट्वीट कर लिखा कि बंगाल में भाजपा ताश के पत्तों की तरह बिखर जाएगी।

2021 के विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में तीसरी बार चला ममता दीदी का जादू उन बागियों को वापिस पार्टी में खींचकर ला रहा है,जो एक एक कर टीएमसी से किनारा कर नई मंजिल नई संभावनाएं भाजपा में तलाश रहे थे। अब इन्हें फिर से टीएमसी अपनी लगने लगी है। विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद से यह अटकलें चल रही थी कि टीएमसी का साथ छोड़ भाजपा में शामिल हुए एक नहीं अनेक नेता टीएमसी में वापिसी करने जा रहे हैं।

आज यह सच भी हुआ,क्योंकि भाजपा के दिग्गज नेता मुकुल राय ने अपने पुत्र सुभ्रांशु राय व समर्थकों के साथ टीएमसी में शामिल हो गए। मुकुल राय की वापिसी पर मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी ने कहा कि मुझे लग रहा है कि मुकुल भाजपा से टीएमसी में आकर शांति महसूस कर रहे होंगे।अगले दिनों में और कौन से भाजपा नेता टीएमसी में घर वापिसी करते हैं,इस पर सभी की नजरें टिकी हैं। मुकुल की वापसी पर ममता बैनर्जी ने और भी कई भाजपा नेताओं के टीएमसी में वापिसी का इशारा किया है। वहीं मुकुल राय ने कहा कि इस समय भाजपा में जो स्थित हैं,उसे देखकर वहां कोई रहने वाला नहीं है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?