Home haryana हरियाली के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती :ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी

हरियाली के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती :ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी

by ND HINDUSTAN
0 comment

श्री जयराम संस्थाएं के प्रमुख ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी महाराज ने संजय गाधी ओमप्रकाश गर्ग मैमोरियल पब्लिक स्कूल का किया भ्रमण

न्यूज डेक्स संवाददाता

बाबैन। संजय गांधी ओमप्रकाश गर्ग मैमोरियल पब्लिक स्कूल सुजरा बाबैन के प्रांगण में उत्तराखंड संस्कृत यूनिवर्सिटी के संस्थापक कुलपति एवं श्री जयराम संस्थाओं के अध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी महाराज के द्वारा स्कूल में पौधारोपण किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रबंधक समिति के प्रधान पवन गर्ग ने की। इस मौके पर ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज पौधारोपण करने के उपरांत संबोधित करते हुए कहा कि हरियाली के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। जहां हरियाली नहीं है, वहां सूखे और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं के लोगों को जूझना पड़ता है। यदि एक व्यक्ति एक पेड़ लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले तो हर साल करोड़ों पेड़ लगाकर धरती को हरा भरा किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि पेड़ गर्मी को सोखकर तापमान को सामान्य बनाते है। एक बरगद का पुराना पेड़ हजारों लोगों को आक्सीजन देने की क्षमता रखता है। जहां हरियाली होती है, वहां खुशहाली होती है। इसलिए अपनी आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ और स्वस्थ माहौल देने के लिए अभी से पेड़ लगाने व उन्हें बचाने का काम शुरू किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज हम खनिज पदार्थो का अधिक से अधिक दोहन करके पृथ्वी के गर्भ को खाली कर रहे है। औद्योगिकरण व शहरीकरण के पर्यावरण पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। हवा में कार्बन डाईऑक्साइड की मात्रा बहुत बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग की वजह से आज हर साल पृथ्वी का तापमान बढ़ रहा है। जलवायु परिवर्तन का खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि ग्लेशियर पिघल रहे है। अनेक प्रजातियां विलुप्त हो रही है। जलवायु परिवर्तन की वजह से बाढ़, तूफान, सूखा, सुनामी, महामारी जैसे प्राकृतिक आपदा उत्पन्न हो गए है। इन सभी समस्याओं के लिए मनुष्य ही जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए पर्यावरण एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह हमें हवा, भोजन इत्यादि प्रदान करता है। पर्यावरण हमारे अड़ोस-पड़ोस की तरह ही है, इसकी आसपास की परिस्थितियां हमें प्रभावित करती है।

पर्यावरण और लोगों के दैनिक जीवन पर इसके प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाने और लोगों को जागरुक करने के लिए, इसकी संरक्षण की भावना को ध्यान में रखकर उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है और इसे नियंत्रित करना जटिल हो रहा है, लेकिन कुछ भी असंभव नहीं है हमें इसका मुकाबला करने के लिए एक साथ आना चाहिए और इसके लिए, विभिन्न प्रकार के प्रदूषणों को समझना आवश्यक है, यह हमारे स्वास्थ्य और पर्यावरण को कैसे प्रभावित करता है। इस मौके पर ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने स्कूल का भ्रमण किया और विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर प्रबंधक समिति के प्रधान पवन गर्ग, श्रवण कुमार गुप्ता, खैरैती लाल सिंगला, सचिव रविन्द्र बसंल, लाडवा स्कूल के प्रधानाचार्य धर्मेद्र खेड़ा, स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश  सैनी व अन्य स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?