Home haryana कुरुक्षेत्र में रिकवर रेट 97.49% पाजिविटी रेट भी घटकर 5.78%,जिला में अब 201 एक्टिव केस

कुरुक्षेत्र में रिकवर रेट 97.49% पाजिविटी रेट भी घटकर 5.78%,जिला में अब 201 एक्टिव केस

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र जिला कोरोना वायरस से मुक्त होने की तरफ तेजी के साथ कदम आगे बढ़ा रहा है। इस जिले में अब तक 21380 कोरोना पाजिटिव मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और अब तक 3 लाख 57 हजार 424 लोगों की कोरोना सैम्पल की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है और इस समय कुरुक्षेत्र में केवल 201 केस ही एक्टिव रह गए है। इतना ही नहीं एक ही दिन में 22 मरीज ठीक होकर घर लौटे है, जिससे कुरुक्षेत्र में पाजिटिव केसों के मरीजों का ठीक होने का आंकड़ा 97.49 फीसदी पर पहुंच गया है।

अहम पहलू यह है कि अभी तक लिए गए 380527 में से 357424 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। जिला सिविल सर्जन डा. संत लाल वर्मा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में कोरोना की जंग जीतने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है, इससे कोरोना से रिकवरी केसों में बढौतरी हो रही है। आमजन के सहयोग से ही प्रशासन कोरोना की चैन को तोडऩे में सफल रहा है।

इस जिले में अब कोरोना के संक्रमण का प्रभाव तेजी के साथ कम हो रहा है और लोग ठीक होकर अपने घरों को लौट रहे है। कुरुक्षेत्र से बुधवार को 22 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ-साथ कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 14 नए केस सामने आए है। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 21380 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है।

उन्होंने कहा कि इस जिले में कोरोना पाजिटिव गोबिंद माजरा निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मृत्यु हो गई है। अब तक 21930 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 380527 में से 357424 सैम्पल की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। इनमें से 21380 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 349 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 201 एक्टीव केस है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?