Home haryana भाजपा-जजपा के नुमाइंदे गांवों में नहीं जा सकते: अभय सिंह चौटाला

भाजपा-जजपा के नुमाइंदे गांवों में नहीं जा सकते: अभय सिंह चौटाला

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

अंबाला। शुक्रवार को इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने जिला अंबाला के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस बैठक का आयोजन अम्बाला शहर के पंचायत भवन में किया गया। कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य अतिथि अभय सिंह चौटाला का जोरदार स्वागत किया गया। इनेलो नेता ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संगठन को और मजबूत करने व किसान आंदोलन में बढ़-चढक़र हिस्सा लेने के निर्देश दिए।

इनेलो नेता ने कहा कि आज किसान आंदोलन को चलते 6 महीने से ऊपर हो गए हैं परंतु सरकार टस से मस नहीं हुई है। किसान आंदोलन में अब तक 350 से ज्यादा किसान शहीद हो चुके हैं परंतु यह गूंगी बहरी सरकार केवल अंबानी और अडानी जैसे उद्योगपतियों का साथ दे रही है। प्रदेश की भाजपा सरकार दिन प्रतिदिन ऐसी नीतियां बनाते हैं जिससे किसानों को कमजोर किया जा सके।

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में ऐसे हालात बन चुके हैं कि लोगों को डरकर रहना पड़ रहा है। हर रोज हत्या, डकैती जैसे प्रकरण सामने आ रहे हैं। महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, पैट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। मौजूदा गठबंधन सरकार का कोई भी नुमाइंदा आज लोगों के बीच नहीं जा सकता, अगर जाता है तो भारी विरोध का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा भी जेल जाने के डर से भाजपा कि बी-टीम बनकर काम कर रहे हैं और विपक्ष की कोई भूमिका नहीं निभाते। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का हालचाल जाना और संगठन को मजबूत बनाने के लिए आह्वान किया। वहीं इस मौके पर इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती, पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा, जिलाध्यक्ष शीशपाल जंधेड़ी व अन्य नेताओं ने भी बैठक को संबोधित किया।  

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?