Home haryana विदेशी कंपनियों के डाटा सेंटर प्रदेश में बनाने के लिए राज्य सरकार लेकर आएगी नई पॉलिसीःडिप्टी सीएम

विदेशी कंपनियों के डाटा सेंटर प्रदेश में बनाने के लिए राज्य सरकार लेकर आएगी नई पॉलिसीःडिप्टी सीएम

by ND HINDUSTAN
0 comment

– हरियाणा को बनाएंगे डाटा सेंटर का हब, राज्य में निवेश बढ़ाने के मिलेंगे नए अवसर – दुष्यंत चौटाला

– उपमुख्यमंत्री ने डाटा सेंटर पॉलिसी को लेकर कई बड़ी कंपनियों के लिए सुझाव

न्यूज डेक्स हरियाणा

चंडीगढ़। हरियाणा में निवेश एवं रोजगार बढ़ाने के लिए राज्य सरकार निरंतर नए-नए अवसर तलाश रही है। इस दिशा में प्रदेश सरकार ने एक और मजबूत कदम बढ़ाते हुए हरियाणा को डाटा सेंटर हब के रूप में विकसित करने की योजना पर कार्य शुरू कर दिया है। इसको लेकर राज्य सरकार जल्द नई डाटा सेंटर पॉलिसी लेकर आएगी और विदेशी कंपनियों के डाटा सेंटर राज्य में स्थापित करेगी। नई पॉलिसी के लिए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कई बड़ी कंपनियों के सुझाव भी ले लिए हैं। 

इस बारे दुष्यंत चौटाला ने बताया कि आज बहुत सारी विदेशी कंपनियां भारत मे अपना डाटा सेंटर बनाना चाहती है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार राज्य को देश का एक बड़ा डाटा सेंटर के हब के रूप में विकसित करना चाहती है। डिप्टी सीएम ने बताया कि इसके लिए प्रदेश सरकार नई पॉलिसी बनाएगी, जिसे ड्राफ्ट किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस नई पॉलिसी के लिए देश की जानी-मानी करीब डेढ़ दर्जन बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों के सुझाव भी ले लिए गए है। 

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार इस दिशा में तेजी से कार्य कर रही है और उम्मीद है कि जुलाई माह में यह नई डाटा सेंटर पॉलिसी लागू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि उद्योगों में डाटा सेंटर एक नया क्षेत्र है, इससे राज्य को निवेश एवं रोजगार के नये अवसर मिलेंगे। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि नई डाटा सेंटर पॉलिसी बनने से फरीदाबाद, साइबर सिटी गुरुग्राम जैसे हरियाणा के बड़े शहरों में डाटा सेंटरों को और बढ़ावा मिलेगा। यही नहीं मुंबई जैसे बड़े शहरों से भी डाटा सेंटरों को हरियाणा में लाने के लिए आकर्षित किया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?