न्यूज डेक्स संवाददाता
रोहतक। एसएमएमई चेंबर ऑफ कॉमर्स आटोमोटिव द्वारा इंडस्ट्री एरिया मैं चल रहे वैक्सीन कैंप के आज दूसरे दिन 161 लेबर क्लास कर्मचारियों को वैक्सीन लगी। इस मौके पर मुख्यअतिथि के रूप में उद्योगपति राज सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि फैक्ट्री लेबर व कर्मचारियों को वैक्सीन के प्रति जागरूक करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज भी बहुत से कर्मचारी वैक्सीन के प्रति जागरूक नहीं है। वैक्सीन से ही हम अपने आपको व अपने परिवार को सुरक्षित कर सकते हैं। आटोमोटिव के संयोजक संदीप मुंजाल विजय हरजाई, व विनोद जेन कहा कि लेबर क्लास कर्मचारियों में वैक्सीन के प्रति अगर रुझान बढ़ता है तो कैंप को आगे बढ़ाया जा सकता हैं। संदीप मुंजाल ने बताया कि 21 जून को 2 कैंप जींद फ्लाईओवर के नीचे निर्मल ऑटो में व ठिठोली में लगाया जाएगा। इस मौके पर एमएसएमई के कार्यकर्ता संदीप मुंजाल ,नसीब सिंह, नरेश जैन , वीरेंद्र हुड्डा, विजय हरजाई ,संदीप गर्ग, रविंदर चावला , मदन गुप्ता , लोकेश जैन ,बिट्टू मल्होत्रा, सुमित गोयल, अशोक गोयल राकेश तायल रूप से उपस्थित रहे।