न्यूज डेक्स संवाददाता
जींद। इसी वर्ष 18 मई को गांव जै-जैवंती के पास निर्माणाधीन हाईवे के काम में लगी हाइड्रा क्रेन चोरी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। उत्तर प्रदेश के अमरोहा के गांव जब्दी से चोरीशुदा क्रेन को भी बरामद कर लिया गया है।पानीपत के सनोली रोड निवासी पंकज कपूर की शिकायत पर थाना जुलाना में चोरी का मामला दर्ज किया गया था।
डिटेक्टिव टीम इंचार्ज उप निरीक्षक नफे सिंह के अनुसार मुख्य सिपाही प्रवीण कुमार द्वारा मामले का खुलासा करते हुए आरोपी अभिनव वासी अब्दुल्लापुर दाहन जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया है।डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज नफे सिंह ने बताया कि 18 मई 2021 को पुलिस को सूचना मिली कि जै-जैवंती गांव के पास से एक हाइड्रा क्रेन चोरी हो गई।
इस सूचना पर डिटेक्टिव स्टाफ ने कार्यवाही करते हुए गांव बुड्ढा खेड़ा नजदीक जुलाना से आरोपी अभिनव वासी अब्दुल्लापुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश को काबू करके आरोपी से गहनता से पूछताछ की गई। गांव जब्दी जिला अमरोहा उत्तर प्रदेश से चोरी की हुई हाइड्रा क्रेन को बरामद कर लिया गया है।