न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र।अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की सेक्टर 13 कुरुक्षेत्र में हुई बैठक। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा समाजसेवी वैभव गर्ग को युवा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया ह।अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के नवनियुक्त युवा जिला अध्यक्ष वैभव गर्ग ने कहा अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ने जो उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है उस पर वह खरा उतरने का काम करेंगे। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन प्रदेशभर के युवाओं को अपने साथ लेकर चलेगा।
जिला अध्यक्ष वैभव गर्ग के साथ नितिन जिंदल को युवा महामंत्री,अनमोल सिंगला को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का युवा कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।बैठक में राष्ट्रीय संगठन मंत्री खैराती लाल सिंगला,मुख्य संरक्षक रामनिवास बंसल, संरक्षक सचिन मित्तल जैन, जिला अध्यक्ष अजय गोयल, महासचिव राजीव गर्ग,उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंगला, जिला कोषाध्यक्ष शुभम बंसल,उपाध्यक्ष अमन सिंगला,मंत्री प्रवीण गर्ग, सचिव दीपक गर्ग, विनोद गर्ग सहित अखिल भारतीय अग्रवाल समाज के गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद भी मौजूद थे।