Home Kurukshetra News रणदीप हुड्डा का डॉगी बाम्बी तो बड़ा संस्कारी निकला

रणदीप हुड्डा का डॉगी बाम्बी तो बड़ा संस्कारी निकला

by ND HINDUSTAN
0 comment

*पिछले दिनों पूर्व मुख्यमंत्री महिला एवं दलित नेत्री मायावती पर असंस्कारी बोल की वजह से चर्चा में आए थे हुड्डा

*इसी वजह से खोना पड़ा था जंगली जानवरों की प्रवासी प्रजातियों के संरक्षण सम्मेलन (सीएमएस) के एंबेसडर पद से

न्यूज डेक्स सिनेमा

मुंबई।फिल्मी दुनिया की हस्तियां औऱ उनसे जुड़े लोग ही नहीं,बल्कि उनके तोते,चिड़िया,घोडे़ और कुत्ते सब खूब सुर्खियों में रहते हैं।अब अचानक सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है हरियाणा के जाट बोल्लैं तो रणदीप हुड्डा का डागी, नाम है इसका बाम्बी।यू बाम्बी तो अपने इस हुड्डा साहब के बराबर का संस्कारी निकला। बांबी के संस्कार की चर्चा बिलकुल अब बसपा सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर सुनाए गए रणदीप हुड्डा की जोक से ज्यादा हो रही है। किस्सा बस इतना है जो फोटो में दिखाई दे रहा है कि बांबी अपने साहब के साथ भगवान के आगे संस्कार मोड पर है। रणदीप हुड्डा हाथ जोड़े,सिर झुकाए भगवान की मूर्तियों के आगे खड़े दिखाई दे रहे हैं,वहीं बांबी भी अपनी अगली दोनों टांगे उठाए संस्कारी मोड पर है। अच्छा है बहुत अच्छा है। कुत्ते संस्कारी हो रहे हैं और…

रणदीप हुड्डा ने इस फोटो को अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है और इस फोटो के कैप्शन में लिखा है, ‘संस्कारी डॉग अलर्ट’। वैसे तो आपको यह पता ही होगा ही कि संस्कारी डागी वाले रणदीप के मुंह से महिला एवं दलित नेत्री मायावती के बारे में निकले असंस्कारी बोल के च लते यूनाइटेड नेशन ने उन्हें जंगली जानवरों की प्रवासी प्रजातियों के संरक्षण सम्मेलन (सीएमएस) के एंबेसडर पद से हटा दिया था,क्योंकि उनकी लगातार आलोचना,इस मामले में एफआईआर और गिरफ्तारी की मांग से बड़ा घोड़ा, क्षमा करें, बखेड़ा खड़ा हो गया।

वैसे किसी संस्था के एंबेसडर का पद जाने से तो रणदीप हुड्डा पर कोई फर्क नहीं पड़ता,क्योंकि देश विदेश में उन्हें पसंद करने वाले बेहिसाब है। अपनी अभिनय क्षमताओं से बालीवुड में अपना मुकाम हासिल करने वाले रणदीप हुड्डा पिछले दिनों सलमान खान की फिल्म राधे से एक बार फिर चर्चा में आए थे,उसके बाद मायावती पर सुनाए गए पुराने जोक से वे आलोचना झेलते नजर आए और अब विदेशी नस्ल के बांबी के अचानक सुर्खियों में आने से 20 दिन पहले रणदीप हुड्डा की घोड़ी ड्रीम गर्ल की डिलीवरी और होप (बेबी) की वजह से सुर्खियों में थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?