Home haryana पिस्तौल तान जान से मारने की धमकी, तेजधार हथियार से किया हमला,गिरफ्तार, भेजा जेल

पिस्तौल तान जान से मारने की धमकी, तेजधार हथियार से किया हमला,गिरफ्तार, भेजा जेल

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

जींद।ललित खेड़ा गांव में गली में घर के बाहर बैठे युवक पर पिस्तोल तानकर जान से मारने की धमकी देने और तेजधार हथियार से हमला करने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने गांव के ही सुमित को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से आरोपी को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया है।ललित खेड़ा गांव के शुभम ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 24 जून को अपने मकान के बाहर बैठा हुआ था। इस दौरान उसके मकान के सामने वाली गली से सुमित बिना कार्य के ही कई चक्कर लगा रहा था। जब उसने कहा कि गली में बिना वजह चक्कर मत लगाओ। इसी बात पर उसके साथ मारपीट कर दी थी। 

इसके बाद जब वह 25 जून को अपने दोस्त पंकज के मकान में बैठकर हुक्का पी रहा था तो उसी समय पंकज के मकान में घुसकर सुमित ने अपने 4 अन्य साथियों के साथ मिलकर जानलेवा हमला कर दिया था। सुमित ने अपने हाथ में ली तलवार से उसकी कमर में वार करने तथा उसके साथ आए अन्य लडक़े ने छाती में चाकू से और एक ने पिस्तोल तानकर जान से मारने की धमकी दी थी। बचाव के लिए शोर मचाए जाने के बाद आसपास के लोगों को आता देख हमलावर मौके से फरार हो गए थे। जहां से परिजनों ने उसको इलाज के लिए शहर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया था, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालात को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में सुमित को नामजद कर 3 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। सदर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि सुमित को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?