Home Kurukshetra News भाजपा पंचकूला ने 2 वार्डों पर दर्ज कराई आपत्ति,प्रशासन को दिये सुझाव

भाजपा पंचकूला ने 2 वार्डों पर दर्ज कराई आपत्ति,प्रशासन को दिये सुझाव

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

पंचकूला 22 अगस्त: भारतीय जनता पार्टी जिला पंचकूला ने उपायुक्त पंचकुला द्वारा नगर निगम पंचकूला के लिए जारी की गई वार्डों की प्रस्तावित अधिसूचना पर अपनी आपत्ति व सुझाव दर्ज करवायें हैं। पंचकूला प्रशासन द्वारा बीती 13 अगस्त को वार्डों के बारे में एक प्रस्तावित अधिसूचना जारी की थी। जिस पर ज़िला प्रशासन ने आपत्तियां एवं सुझाव मांगे थे।


भाजपा पंचकूला ज़िलाध्यक्ष अजय शर्मा के अनुसार पार्टी ने प्रस्तावित अधिसूचना के 2 वार्डों पर अपनी आपत्तियां व सुझाव दर्ज करवाते हुए बताया कि जनहित में प्रस्तावित वार्ड नंबर-17 जिसमें सेक्टर 4 का एक हिस्सा सेक्टर 3, 23, 24 और 25 के साथ संकलन किया गया है। इस पर पार्टी ने इला प्रशासन से अनुरोध किया कि प्रस्ताव पर पुन विचार किया जाए ताकि वार्ड-17 जिसका प्रस्तावित क्षेत्र बहुत बड़ा है उसे सघन किया जाए।


इसके साथ ही वार्ड नंबर 12 में सेक्टर 2 को खड़क मंगोली के साथ जोड़ा गया है। जिस पर पार्टी द्वारा प्रशासन को पुन विचार करने का प्रस्ताव रखते हुए कहां गया कि सेक्टर 2 को पंचकूला के अन्य शहरी क्षेत्र से जोड़ा जाए।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?