Homeharyanaप्रदेश के अंग्रेजी माध्यम के ‘सरकारी मॉडल संस्कृति सीनियर सैकेंडरी स्कूलों’ के लिए 260 पीजीटी अध्यापकों का चयन करके 6 जुलाई 2021 तक ज्वाइन करने के निर्देश
प्रदेश के अंग्रेजी माध्यम के ‘सरकारी मॉडल संस्कृति सीनियर सैकेंडरी स्कूलों’ के लिए 260 पीजीटी अध्यापकों का चयन करके 6 जुलाई 2021 तक ज्वाइन करने के निर्देश
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने प्रदेश के अंग्रेजी माध्यम के ‘गवर्नमैंट मॉडल संस्कृति सीनियर सैकेंडरी स्कूलों’ के लिए 260 पीजीटी अध्यापकों का चयन करके 6 जुलाई 2021 तक ज्वाइन करने के निर्देश दिए हैं। एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इनमें पीजीटी बॉयलॉजी के 9, कंप्यूटर साईंस के 17, अंग्रेजी के 76, हिंदी के 68 तथा गणित के 90 पीजीटी अध्यापक शामिल हैं।