न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। रंगमंच चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा अनलॉक योर सेल्फ एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता विशेष रूप से बॉलीवुड क्विज व डायलॉग के लिए रखी गई । इसमें 30 से अधिक प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और साथ ही बाकी लोगों को भी प्रोत्साहित करने के लिए अच्छे से अच्छे डायलॉग बोले गए। कार्यक्रम का संचालन ट्रस्ट के कलश शर्मा और अंजलि द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम दो दिन तक चला। प्रतिभागियों द्वारा कार्यक्रम की की शुरुआत मुख्य अतिथि पूनम के स्वागत भाषण से हुआ, जोकि रंगमंच चैरिटेबल ट्रस्ट की वाइस प्रेसिडेंट रह चुकी हैं।
कार्यक्रम के मध्य में सभी प्रतिभागियों ने अच्छे-अच्छे डायलॉग बोलकर बाकी लोगों का मनोरंजन किया। रंगमंच चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने भी अपने सुझावों एवं अनुभवों को साझा किया उन्होंने बताया कि कैसे एक डायलॉग बोलने के पीछे कितनी बड़ी कहानी होती है और साथ ही साथ उन्होंने पूनम जी का भी धन्यवाद किया वाह अपने अंतिम शब्द बोल कर अपनी वाणी को विराम दिया और इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रंगमंच चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्यों का भी बहुत बड़ी भूमिका है।