न्यूज डेक्स इंडिया
दिल्ली। देश में 111 दिनों बाद कोविड-19 के नए मामले पिछले 24 घंटों में 34 हजार 703 सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों में भारत में यह आंकड़ा 111 दिनों में सबसे कम आंका जा रहा हैं। देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक वैक्सीन की 35.75 करोड़ डोज लगाई गई हैं। भारत में सक्रिय मामले कम होकर 4,64,357 तक पहुंचे, जो 101 दिनों में सबसे कम हैं। कुल मामलों में सक्रिय मामले 1.52 प्रतिशत हैं।
अब तक पूरे देश में कुल 2,97,52,294 मरीज स्वस्थ हुये। पिछले 24 घंटों के दौरान 51,864 मरीज स्वस्थ हुये। पिछले लगातार 54वें दिन दैनिक नये मामलों की तुलना में दैनिक रिकवरी अधिक रही।रिकवरी दर में इजाफा, वह 97.17 प्रतिशत पहुंची। साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर पांच प्रतिशत से नीचे कायम। वर्तमान में यह 2.40 प्रतिशत है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.11 प्रतिशत है, जो लगातार 15वें दिन तीन प्रतिशत से कम पर कायम है। जांच क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि के साथ, अभी तक कुल 42.14 करोड़ से अधिक जांचें की जा चुकी हैं।